Viral Jokes: आजकल समय की कमी की वजह से लोग अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। आप सिर्फ एक छोटा सा काम करके तनाव को दूर कर सकते हैं और स्वस्थ रह सकते हैं। हंसने में हमें कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। अगर आप हंसते मुस्कुराते रहते हैं, तो तनाव जैसी मानसिक बीमारियों से बच सकते हैं। इतना ही नहीं हंसने से हम कई अन्य बीमारियों से भी बच सकते हैं। इससे दिल की बीमारी का खतरा भी कम होता है। यही कारण है कि हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो दर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
मरीज - डॉक्टर, मैं खाना न खाऊं, तो मुझे भूख लग जाती है...
ज्यादा काम करता हूं, तो थक जाता हूं... देर तक जगा रहूं, तो
नींद आ जाती है, मैं क्या करूं?
डॉक्टर - रात भर धूप में बैठे रहो, सही हो जाओगे..