फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: एक सिपाही ने थानेदार को फोन कर कही ऐसी बात, जानकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Mon, 14 Aug 2023 12:57 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
Funny Jokes: आजकल की भागम भाग वाली जिंदगी में बढ़ते काम की वजह से लोगों के पास खुद के लिए भी समय नहीं है। इससे ज्यादातर लोग मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसलिए तनाव से बचने के लिए दिन में समय निकालकर जरूर हंसना चाहिए। जिस तरह सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की जरूरी होती है, ठीक उसी तरह हंसने की भी। इसलिए आज हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

एक सिपाही ने मौका-ए-वारदात से थानेदार को फोन किया
जनाब यहां एक औरत ने अपने पति को गोली मार दी।
इंस्पेक्टर - क्यों?
सिपाही - क्योंकि आदमी पोंछा मारे हुए फर्श पर चढ़ गया था।
इंस्पेक्टर - गिरफ्तार कर लिया औरत को?
सिपाही - नहीं साहब, अभी पोंछा सूखा नहीं है।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक लड़की एक लड़के के साथ बैठी थी,
दूसरे दिन दूसरे लड़के के साथ बैठी थी,
तीसरे दिन तीसरे लड़के के साथ बैठी थी,
इस कहानी से तुम्हें क्या शिक्षा मिलती है?
लड़के बदल जाते हैं पर लड़कियां नहीं
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
कल शाम में एक औरत को ठिठुरता देख
मेरे दोस्त ने अपना कम्बल उसके बदन पर दे दिया।
उसने कम्बल फ़ेकते हुए कहा- गरीब नहीं हूं शादी में जा रही हूं।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू- बुढ़ापे की पहली निशानी क्या है?
पिंटू- डार्क सर्कल्स
चिंटू- नहीं...
पिंटू- दवाइयां ?
चिंटू- नहीं..
पिंटू- गंजापन ?
चिंटू- नहीं...
पिंटू- तो फिर क्या है?
चिंटू- जब बीवी शक करना बंद कर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
महिला- डॉक्टर साहब, मेरे पति नींद में
बातें करने लगे हैं! क्या करूँ?
डॉक्टर- उन्हें दिन में बोलने का
मौका दीजिए!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें