जानिए शुक्र ग्रह की कैसे जांच करेगा नासा
- फोटो : iStock
जानिए मिशन को कैसे अंजाम देगा नासा
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के DAVINCI मिशन का पूरा नाम है डीप एटमॉस्फियर वीनस इन्वेस्टिगेशन ऑफ नोबल गैस, केमिस्ट्री, एंड इमेजिंग। इस मिशन को दो पार्ट में नासा के वैज्ञानिक पूरा करने की तैयारी कर रहे हैं। पहले भाग में नासा का अतंरिक्षयान शुक्र ग्रह का परिक्रमा करेगा। इसके बाद अमेरिकी अतरिंक्ष एजेंसी अंतरिक्षयान से प्रोब को शुक्र ग्रह की सतह पर गिराएगी। पृथ्वी से शुक्र का वायुमंडल करीब 90 गुना अधिक घना है।