Snake video: दुनिया में कई तरह के सांप (Snake) पाए जाते हैं जिनमें कई बेहद जहरीले होते हैं। इन जहरीले सांपों के काटने से पलभर में इंसान की मौत हो सकती है। दुनिया में कई अनोखे सांप भी पाए जाते हैं। अब सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब सांप की तस्वीर वायरल हो रही है जिसके बारे में जानकर आपको यकीन नहीं होगा। क्या आपने अभी तक कोई सींग वाला सांप देखा है?
अब इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडिया वायरल (Viral Video on Social Media) हो रहा है जिसमें एक सांप भागता हुआ नजर आ रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह कि इस सांप के सिर पर सींग निकले हुए हैं। इस सांप के सिर पर सींग देखकर लोग सोचने पर मजबूर हो गए हैं। इस अजीबोगरीब सांप को देखकर हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है। इस वीडियो को लोग अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर शेयर भी कर रहे हैं।