फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की वो सबसे महंगी सब्जी, जिसे खरीदने के लिए बैंक से लेना पड़ सकता है लोन

Thu, 10 Sep 2020 07:31 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दुनिया की सबसे महंगी सब्जी - फोटो : सोशल मीडिया
आमतौर पर सब्जियों की कीमत 100 या 200 रुपये किलो होती है। लेकिन दुनिया में एक ऐसी भी सब्जी है, जिसकी कीमत ही इतनी है कि बड़े से बड़े अमीर भी उसे खरीदने से पहले 10 बार सोचेंगे। इस सब्जी के लिए आपको 1000 यूरो प्रति किलो का भुगतान करना पड़ेगा, यानी भारतीय रुपये के हिसाब से यह करीब 82 हजार रुपये प्रति किलो पड़ता है। तो चलिए इस सब्जी की विशेषताओं के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
दुनिया की सबसे महंगी सब्जी - फोटो : सोशल मीडिया
इस सब्जी का नाम है 'हॉप शूट्स' और इसका जो फूल होता है, उसे 'हॉप कोन्स' कहते हैं। दरअसल, इसके फूल का इस्तेमाल बीयर बनाने में किया जाता है जबकि बाकी टहनियों को खाने के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। महंगी होने की वजह से ऐसा कहा जाता है कि हॉप शूट्स खाने के लिए बैंक से लोन लेना पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
हॉप शूट्स - फोटो : सोशल मीडिया
'हॉप शूट्स' औषधीय गुणों से भरपूर होता है, इसीलिए इसका इस्तेमाल जड़ी-बूटी के तौर पर भी किया जाता है। दांत के दर्द में यह काफी कारगर होता है। इसके अलावा टीबी जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में भी इसका इस्तेमाल होता है। इसमें एंटीबायॉटिक के गुण पाए जाते हैं।

4 of 6
हॉप शूट्स का पौधा - फोटो : सोशल मीडिया
'हॉप शूट्स' को लोग कच्चा भी खाते हैं। हालांकि यह काफी कड़वा होता है। इसकी टहनियों का इस्तेमाल सलाद के तौर पर किया जाता है। इसका अचार भी बनाया जा सकता है, जो खाने में काफी स्वादिष्ट और फायदेमंद होता है।
विज्ञापन

5 of 6
हॉप शूट्स - फोटो : सोशल मीडिया
'हॉप शूट्स' के औषधीय गुणों की पहचान सदियों पहले हो गई थी। करीब 800 ईस्वी के आसपास लोग इसे बीयर में मिलाकर पीते थे और यह सिलसिला अब तक चला आ रहा है। सबसे पहले इसकी खेती उत्तरी जर्मनी में शुरू हुई और उसके बाद यह धीरे-धीरे पूरे विश्व में फैल गया। इसकी खूबियों को देखते हुए 18वीं सदी की शुरुआत में इंग्लैंड में इसपर टैक्स (कर) भी लगाया गया था। साथ ही यह भी अनिवार्य कर दिया गया था कि बीयर बनाने में इसका इस्तेमाल जरूर हो, ताकि उसका स्वाद बढ़ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हॉप शूट्स का पौधा - फोटो : सोशल मीडिया
मार्च से लेकर जून तक 'हॉप शूट्स' की खेती के लिए उपयुक्त समय माना जाता है। इसका पौधा नमी के साथ-साथ सूर्य का प्रकाश मिलने से बहुत तेजी से बढ़ता है। कहते हैं कि एक ही दिन में इसकी टहनियां छह इंच तक बढ़ जाती हैं। इसकी एक और विशेषता ये है कि शुरुआत में इसकी टहनियां बैंगनी रंग की होती हैं, जो बाद में हरे रंग में बदल जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें