फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शख्स का रास्ते में खो गया पर्स, फिर अचानक बैंक खाते में आने लगे पैसे, ऐसे पता चली सच्चाई

Fri, 18 Oct 2019 12:24 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आपके बैंक खाते में अगर अचानक पैसे आने लगें तो जाहिर है आप थोड़ा घबरा जरूर जाएंगे और सोचेंगे कि आखिर ये पैसे आए कहां से? कुछ ऐसा ही हुआ है लंदन में रहने वाले टिम कैमरॉन के साथ। उनके बैंक खाते में चार बार थोड़े-थोड़े करके पैसे आए। जब इन पैसों के आने की असली वजह पता चली तो वो भी हैरान रह गए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
दरअसल, कैमरॉन एक दिन अपना काम खत्म कर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनका पर्स गिर गया। उस पर्स में उनका एटीएम कार्ड और कुछ पैसे थे। कैमरॉन तो अपना पर्स खोकर घर लौट आए, लेकिन उनका पर्स एक व्यक्ति को मिल गया। वह व्यक्ति ईमानदार था और उसने कैमरॉन का पता लगाने के लिए ऑनलाइन बैंकिंग का सहारा लिया। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैमरॉन ने बताया कि जिस व्यक्ति को उनका पर्स मिला था, उसने उनके खाते में चार बार पैसे ट्रांसफर किए और हर बार एक नया संदेश भी भेजा। व्यक्ति ने उन संदेशों के साथ अपना फोन नंबर भी दिया और कॉल करने को कहा। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कैमरॉन ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने लेन-देन की तस्वीरें भी शेयर की हैं। लोगों ने उस व्यक्ति की खूब तारीफ की है, जिसे कैमरॉन का पर्स मिला था और उसने उसे लौटाने के लिए गजब की तरकीब ढूंढी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हालांकि ट्विटर पर एक व्यक्ति ने कैमरॉन से यह भी पूछा कि आखिर पैसे भेजने वाले उस व्यक्ति को आपके बैंक की जानकारी कैसे मिली? इसपर कैमरॉन ने जवाब दिया कि ब्रिटेन में कार्ड पर ही बैंक की सारी जानकारी अंकित रहती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें