फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

History Of Shoes: अजीबोगरीब इतिहास है जूतों का, जानिए कब हुआ था आविष्कार?

Fri, 18 Oct 2024 12:59 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दुनिया का सबसे पुराना जूता (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala
आज के समय में शायद ही कोई ऐसा होगा जो जूते नहीं पहनता होगा। जूता उपलब्ध होना इतना आसान है कि इसे पहनते समय कभी नहीं सोचते हैं कि जूता कभी दुनिया के लिए एक बहुत बड़ा अविष्कार रहा होगा। देखा जाए तो आज के समय जूता हमारे पहनावा का सबसे महत्वपूर्ण चीजों में एक है। आज ज्यादातर लोग अपने पहनावा में खर्च होने वाले पैसे का अधिकतर हिस्सा जूतों पर ही खर्च करते हैं। आज के समय में बाजार में जूतों की एक से बढ़कर एक वराइटी मिल जाएंगी। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया में सबसे पहला जूता कौन और कब पहना था? या और सरल करके कहें तो जूतों का आविष्कार कब हुआ था? आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
क्या होता जूता? - फोटो : Adobe Stock
दरअसल, जूता एक ऐसी वस्तु है जो हमारे पैर के पंजों को कई चीजों से बचाती है, फिर वो ठंड हो, गर्मी हो, बरसात हो या कुछ भी हो। इन सब के साथ जूते आरामदायक भी होते हैं। प्राचीन समय में जूते चमड़े, या लकड़ी के बनाए जाते थे। बदलते समय के साथ जूते रबड़, प्लास्टिक और पेट्रो रसायन सामग्री से तैयार किए जाने लगे।
विज्ञापन

3 of 6
ये है दुनिया का सबसे पुराना जूता (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
ये है दुनिया का सबसे पुराना जूता
मगर जब इन सामग्रियों के बारे में लोगों को पता नहीं था, तब ये जूते कैसे तैयार किए जाते थे, इसकी भी अपने आप में दिलचस्प कहानी है। सबसे पहले ज्ञात जूते सैंडल हैं जो लगभग 7000 या 8000 ईसा पूर्व से पहले के हैं, जो सन ,1938 में ओरेगन के यूएस राज्य में फोर्ट रॉक गुफा में पाए गए थे। और दुनिया का सबसे पहला जूता चमड़े का जूता था जो आर्मेनिया की अरेनी-1 गुफा में मिला था। यह जूता 5,500 साल पुराना है और इसे 2008 में खोजा गया था। यह उस समय के लिए बहुत बड़ी खोज थी। 

4 of 6
कब हुआ था जूतों का अविष्कार? - फोटो : Adobe Stock
26,000 साल पहले हुआ था जूतों का आविष्कार
एरिक ट्रकोस एक भौतिकी मानव विज्ञानी हैं उन्हें इस बात का सबूत मिला कि जूतों का सबसे पहला उपयोग आज से 40 हजार से 26 हजार साल पहले के बीच शुरू हुआ था। उस समय जूतों के डिजाइन बहुत साधारण हुआ करते थे और ये चट्टानों से और साथ ही मलबे और ठंड से लोगों की रक्षा करने के लिए बनाए जाते थे। ये चमड़े से बनाए जाते थे। साल 1800 तक के आस पास जूते बाएं या दाएं पैर का भेद किए बिना ही बनाए जाते थे, उस समय दोनों पैरों के जूते एक जैसे होते थे।
विज्ञापन

5 of 6
दुनिया का सबसे पुराना जूता - फोटो : Adobe Stock
उत्तरी अमेरिका में बहुत से मूलनिवासी एक समान प्रकार के जूते पहनते थे, जिन्हें वौकेशन कहा जाता था। ये बहुत टाइट हुआ करते थे साथ मुलायम और हल्के हुआ करते थे। फिर आयी 17वीं सदी, चमड़े के जूतों में सीले हुए तले का अधिक इस्तेमाल होने लगा, जिन्हें बेहतर क्वालिटी का जूता माना जाने लगा। 20वीं सदी आते-आते चमड़े से बने हुए जूतों की कीमत अधिक होने लगी। बदलते फैशन के साथ 20 वी सदी के बाद रबड़, प्लास्टिक, और सिंथेटिक कपड़ों के जूते बनने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
किसे पहनाया गया था पहला जूता? - फोटो : Adobe Stock
पहला जूता महारानी विक्टोरिया को पहनाया गया था
आज के समय में हम जो जूते पहनते हैं वो साल 1933 में प्रचलित हुए थे। पहले महिला और पुरुष के लिए सभी जूते समान हुआ करते थे। सन् 1840 में महिलाओं के लिए अलग-अलग जूते बनाए गए और पहला जूता महारानी विक्टोरिया के लिए बनाया गया। इसके बाद बदलते फैशन के साथ जूतों में बदलाव होते रहे। आज बाजार में जूतों की भरमार है और जूतों की जरूरत सभी को है इसलिए कंपनियां हर तरह के जूते बनाती है। आज बाजार में कई कंपनियां हैं जो जूते बना रही हैं। खास बात यह है आज के समय में जरूरत के हिसाब से जूते पहने जाते हैं, कहीं जाना हो, कोई फैशन हो, खेलने जाना हो, स्पोर्ट्स जाना हो, आदि हर जगह के लिए अलग-अलग जूते आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें