ईस्ट इंडिया कंपनी के बारे में कौन नहीं जानता है। एक समय में इसे दुनिया की सबसे ताकतवर कंपनी माना जाता था, जिसने भारत समेत दुनिया के एक बड़े हिस्से पर लंबे समय तक राज किया। आपको शायद ही पता है कि इस कंपनी के पास लाखों की फौज थी। इतना ही नहीं, उसकी अपनी खुफिया एजेंसी भी थी। इस कंपनी की स्थापना आज से करीब 419 साल पहले यानी 1600 ईस्वी में हुई थी। वैसे तो उस समय ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने ईस्ट इंडिया कंपनी को एशिया में कारोबार करने की खुली छूट दी थी, लेकिन बाद में ऐसा हुआ कि यह कंपनी एक कंपनी न रहकर खुद ही सरकार बन गई। हालांकि फिर भी वो शाही परिवार के आदेश पर ही काम करती थी।