काहिरा
- फोटो : Pixbay
काहिरा में रहना कैसा है?
शहर के लोगों का कहना है कि काहिरा आने वाले किसी भी व्यक्ति को एक बड़े शहर की भागदौड़ के लिए तैयार रहना चाहिए। नए बुनियादी ढांचे और विकास परियोजनाएं व्यापक हैं और इससे मंजिल तक पहुंचने में कुछ देरी हो सकती है, मगर शहर में घूमने के वैकल्पिक रास्तों की कोई कमी नहीं है। क्लार्क कहती हैं, "मुझे यहां का परिवहन बहुत अच्छा लगता है। हाथ उठाकर मैं टैक्सी, बस, टुक-टुक, ट्रेन या उबर कुछ भी ले सकती हूं।"
काहिरा में आना-जाना सस्ता भी है। यातायात का मासिक खर्च लंदन के मुकाबले 250 फीसदी सस्ता है। काहिरा के लोग जिंदगी को आराम से जीने की सलाह देते हैं, क्योंकि चीजें हमेशा योजना के मुताबिक नहीं हो सकतीं। क्लार्क कहती हैं, "यदि आप एक दिशा में सोचते हुए, जैसे कोई निश्चित शेड्यूल बनाकर या संगठन का निश्चित ढांचा बनाकर काम करते हैं तो आप निराश होंगे। काहिरा आपको सिखाता है कि धारा के साथ चलें और रास्ते में मिले सबक का मजा लें।" मिस्र की अरबी बोलने से सैलानियों को काहिरा में आने-जाने में मदद मिल सकती है।
हूशमंड कहते हैं, "काहिरा कॉस्मोपॉलिटन है और आप अंग्रेजी में भी काम चला सकते हैं। लेकिन अगर आपको अरबी आती है तो आपको बहुत मजा आएगा।"