फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: गोवा में हिंदू भी कर सकते हैं दो शादी, जानिए आखिर वहां ऐसा क्यों होता है

Fri, 13 May 2022 06:25 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
गोवा में हिंदू भी कर सकते हैं दो शादी - फोटो : istock
देश में सिविल कोड (Uniform Civil Code) लागू करने को लेकर लगातार बहस जारी है। ऐसे में अलग-अलग लोग कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जब देश में सिविल कोड लाने के मुद्दे पर बात चल रही है, इसी बीच अब गोवा की भी चर्चा होने लगी है, जिसका कारण ये है कि वहां पहले से सिविल कोड (Civil Code In Goa) है, जिसके तहत हिंदू पुरुष भी दो शादी कर सकते हैं। हालांकि, ये हिंदू मैरिज एक्ट से अलग है।

अगर आप भी ये सोच रहे हैं कि आखिर गोवा में ये खास नियम क्यों है और वहां दूसरी शादी को अपराध की श्रेणी में क्यों नहीं गिना जाता है? तो आइए जानते हैं कि ये नियम क्या कहता है और इस कानून को कब बनाया गया है... दरअसल, वर्तमान हिंदू मैरिज एक्ट के तहत, कोई भी हिंदू एक साथ एक से ज्यादा पत्नियां नहीं रख सकता है। 
विज्ञापन

2 of 7
गोवा में हिंदू भी कर सकते हैं दो शादी - फोटो : istock
दूसरी शादी करने के लिए पहली पत्नी से तलाक लेना अनिवार्य है, अन्यथा इसे अपराध माना जाएगा। ऐसा करने पर व्यक्ति को जेल भी हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 7
गोवा में हिंदू भी कर सकते हैं दो शादी - फोटो : istock
शादी को लेकर क्या है नियम?
हिंदू मैरिज एक्ट 1955 के मुताबिक, दूसरी शादी कानूनी रूप से मान्य नहीं है। जबकि, मुस्लिम धर्म में लोगों को चार शादी करने की इजाजत है, जिसके तहत वह चार पत्नी रख सकते हैं। यही कारण है कि देश में सिविल कोड की बात होती है और एक जैसे कानूनी की मांग की जा सकती है। हालांकि, गोवा में ऐसा नहीं हैं।

4 of 7
गोवा में हिंदू भी कर सकते हैं दो शादी - फोटो : istock
गोवा के लिए क्यों है अलग नियम?
एक रिपोर्ट के मुताबिक, गोवा के सिविल कोड में 1880 में एक संशोधन किया था, जो उस वक्त के पुर्तगाली राजा द्वारा किया गया था। लेकिन ऐसा कुछ शर्तों के आधार पर ही करने का अधिकार दिया गया था।  गोवा के हिन्दू केवल कुछ परिस्थितियों में ही दो शादी कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
गोवा में हिंदू भी कर सकते हैं दो शादी - फोटो : istock
दरअसल, यदि किसी की पत्नी को 25 साल तक बच्चा नहीं हुआ हो या फिर शादी के 10 साल बाद तक बच्चा ना हो या फिर पहली पत्नी के बच्चा ना हो पाने की स्थिति में वह दूसरी शादी कर सकता है। लेकिन, ये परिस्थिति होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

6 of 7
गोवा में हिंदू भी कर सकते हैं दो शादी - फोटो : istock
इसके अलावा दूसरी शादी करते वक्त पुरुष को पहली पत्नी से लिखित में परमिशन लेना होगी। इसके बाद ही दूसरी शादी को कानूनी माना जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कानून के तहत कई सालों से कोई शादी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गोवा में हिंदू भी कर सकते हैं दो शादी - फोटो : istock
ऐसा इसलिए क्योंकि गोवा में हर शादी का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है और पिछले कई सालों से इस कानून के तहत कोई रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया है। वहीं इस प्रावधान के खिलाफ अभी तक कोई भी चुनौती नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें