जिस तरह से हमें सुबह-सुबह एक कप चाय की जरुरत होती है, जिससे हमारा मूड फ्रेश हो जाए। उसी तरह हमें दिन में एक बार मुस्कुराने की जरूरत होती है। अगर कोई इंसान हर रोज समय मुस्कुराने के लिए निकाल ले तो उसका पूरा दिन अच्छा बीतेगा। हंसना भी एक तरह का योग है जिसे हम करके अपने फेफड़ों और रक्त धमनियों को शुद्ध कर सकते हैं। इससे हम कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं। हंसने-मुस्कुराने से हम भी खुशहाल रहते हैं और दूसरों को भी खुश रखते हैं। ऐसे में हमारी मदद करते हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें हम पढ़कर मुस्कुरा सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
शिक्षक : कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।।
मोनू , इसका अर्थ बताओ?
मोनू : काम नहीं होने से राधिका
रास्ते पर घूम रही है...
कदाचित उसे फल खरीदने होंगे!