फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heatwave: 2026 होगा सबसे गर्म साल, बनेगा तापमान का रिकॉर्ड, दुनिया के सबसे बड़े मौसम वैज्ञानिक की भविष्यवाणी

Fri, 08 May 2026 05:44 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Heatwave alert: दुनिया के प्रमुख जलवायु वैज्ञानिक डॉ. जेम्स हानसेन ने भविष्यवाणी की है वर्ष 2026 पृथ्वी का अभी तक का सबसे गर्म साल साबित होगा। 
विज्ञापन
1 of 5
2026 होगा सबसे गर्म साल, बनेगा तापमान का रिकॉर्ड, दुनिया के सबसे बड़े मौसम वैज्ञानिक की भविष्यवाणी - फोटो : AI
Heatwave alert: दुनियाभर में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। NOAA और नासा के वैज्ञानिकों ने कहा है कि पूरी दुनिया का तापमान पहले से 1.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। अब इस बीच प्रमुख जलवायु वैज्ञानिक डॉ. जेम्स हानसेन ने डरावनी भविष्यवाणी की है। उनका कहना है कि वर्ष 2026 पृथ्वी का अभी तक का सबसे गर्म साल साबित होगा। उन्होंने दावा किया है कि ग्लोबल वार्मिंग और एक बेहद शक्तिशाली अल-नीनो का मिला-जुला प्रभाव इस वर्ष तापमान का नया रिकॉर्ड बनाएगा। 

उनका कहना है कि 2024 अभी तक सबसे गर्म वर्ष साबित हुआ है, लेकिन 2026 उसके रिकॉर्ड को तोड़ देगा। उनका कहना है कि यह चेतावनी वैज्ञानिक तथ्यों और मॉडलों पर आधारित है। वैश्विक स्तर औसत तापमान वर्ष 2024 में औद्योगिक क्रांति से पहले के स्तर से 1.5 डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंचा था। पहली बार धरती पर इतना ज्यादा तापमान दर्ज किया गया था। 2025 भी बेहद गर्म रहा। अब वैज्ञानिक ने कहा कि 2026 में स्थिति और ज्यादा बिगड़ सकती है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
2026 होगा सबसे गर्म साल, बनेगा तापमान का रिकॉर्ड, दुनिया के सबसे बड़े मौसम वैज्ञानिक की भविष्यवाणी - फोटो : Adobe Stock
कोलंबिया यूनिवर्सिटी के प्रसिद्ध वैज्ञानिक जेम्स हानसेन ने वर्ष 1988 में अमेरिकी कांग्रेस को पहली बार चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि मानव गतिविधियां से पृथ्वी गर्म हो रही है। अब उन्होंने अपनी नई रिपोर्ट में कहा कि 2026 में 2024 की गर्मी का रिकॉर्ड टूटेगा और 2027 भी गर्म हो सकता है। 

क्या है अल-नीनो? 

अल-नीनो प्रशांत महासागर में होने वाली एक प्राकृतिक मौसम की घटना है। सामान्य दिनों पूर्वी प्रशांत महासागर का ठंडा रहने वाला पानी अल-नीनो आने पर बहुत गर्म हो जाता है। फिर गर्म पानी फैलता है, जिससे हवाओं का रुख बदल जाता है। अल-नीनो पूरी दुनिया के मौसम को प्रभावित करता है। इसके कारण कुछ स्थानों पर भारी बारिश होती है और बाढ़ आती है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर सूखा पड़ता है और गर्मी बढ़ जाती है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
2026 होगा सबसे गर्म साल, बनेगा तापमान का रिकॉर्ड, दुनिया के सबसे बड़े मौसम वैज्ञानिक की भविष्यवाणी - फोटो : ANI
आमतौर पर अल नीनो प्रत्येक 2 से 7 साल में आता है और 9 से 12 महीने तक रहता है। अगर यह मजबूत होता है तो सुपर अल-नीनो कहा जाता है। वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि 2026 के दूसरे आधे हिस्से में अल-नीनो शुरू हो जाएगा। कई मॉडल के मुताबिक, यह सुपर अल-नीनो है, जिसका असर 2026 में देखने को मिलेगा। 

El Nino: 9 मई के बाद बदलेगा मौसम, सुपर अल-नीनो को लेकर जारी हुआ अलर्ट, पड़ेगी भीषण गर्मी और आएगी आंधी-बारिश

4 of 5
2026 होगा सबसे गर्म साल, बनेगा तापमान का रिकॉर्ड, दुनिया के सबसे बड़े मौसम वैज्ञानिक की भविष्यवाणी - फोटो : Adobe Stock Photos
इसलिए अहम है जेम्स हानसेन की भविष्यवाणी

जेम्स हानसेन और उनकी टीम ने महासागर के ऊपरी 300 मीटर पानी के तापमान का शोध किया। मार्च 2026 में यह तापमान सामान्य से 1 डिग्री से अधिक गर्म था, जो 1.6 डिग्री तक पहुंच गया। इससे संकेत मिलता है कि अल-नीनो सामान्य नहीं, बल्कि मजबूत होगा। 

Hanta Virus: क्या है हंता वायरस? जिससे दहशत में है दुनिया, जानिए इससे जुड़ी सभी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2026 होगा सबसे गर्म साल, बनेगा तापमान का रिकॉर्ड, दुनिया के सबसे बड़े मौसम वैज्ञानिक की भविष्यवाणी - फोटो : एजेंसी
क्या होगा भारत पर असर? 

भारत जैसे देशों में अल-नीनो का गंभीर प्रभाव हो सकता है। दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश जैसे इलाकों में तापमान 45-50 डिग्री तक पहुंच सकता है और मानसून को प्रभावित करेगा। कुछ स्थानों पर सूखा पड़ेगा और भारी बारिश होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें