Heat India 2026: भारत में बीते वर्षों में तापमान ने अपने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। हर साल देश के किसी ने किसी इलाके में अधिकतम, न्यूनतम या औसत तापमान ने एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। मार्च 2025 में तापमान थोड़ा कम रहा है, लेकिन 2026 में गर्मी का मौसम खतरनाक हो सकता है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि इस साल पहाड़ी इलाकों में भी गर्मी सामान्य से अधिक पड़ेगी। इनमें हिमालय, पूर्वोत्तर राज्य और पश्चिमी घाट जैसे पहाड़ी इलाके शामिल हैं। बीते वर्षों से 2026 में गर्मी के मौसम में अधिक तापमान बढ़ने की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग की मंथली रिपोर्ट के मुताबिक, यह जलवायु संकट का साफ संकेत है, जिससे हर मौसम प्रभावित हो रहा है।
आखिर क्यों बढ़ रहा है तापमान?
तापमान बढ़ने की मुख्य वजह इंसानों द्वारा किया जा रहा जलवायु परिवर्तन है। पूरी दुनिया में औसत सतह तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ जा चुका है। भारत में भी गर्मी की रफ्तार बढ़ी है। बीते साल तापमान बढ़ा, लेकिन भारत में यह दर वैश्विक स्तर से कम रहा। इसके बाद भी जनवरी-फरवरी 2025 में नए रिकॉर्ड बने। इस साल भी तापमान वैसा ही रहा। विश्व मौसम संगठन (WMO) ने बताया है कि 2023-2024 में तापमान अपेक्षा से अधिक था। संगठन का कहना है कि हो सकता है कि इसकी वजह एरोसोल (धूल कण) में कमी हो। यह पहले सूरज की किरणों को रोकने का काम करते थे। अब कम एरोसोल की वजह से ज्यादा गर्मी पड़ रही है।