फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poveglia island: ये है दुनिया का सबसे डरावना आइलैंड, इतिहास जानने के बाद खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Tue, 12 Oct 2021 03:03 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
रहस्यों से भरी इस दुनिया में ऐसे कई राज दफन हैं, जिनके विषय में अब तक कुछ खास पता नहीं लग पाया है। हमारी पृथ्वी पर ऐसी कई जगहें हैं, जहां पर भूत प्रेतों के होने का दावा किया जाता है। इसी कड़ी में आज हम बात करने वाले हैं इटली के पोवेग्लिया आइलैंड के बारे में। कहा जाता है कि इस आइलैंड पर जो कोई भी गया, वह वापस नहीं आ सका। इसी वजह से इसको मौत का आइलैंड भी कहा जाता है। इस रहस्यमयी आइलैंड पर किसी को जाने की अनुमति नहीं है। इस आइलैंड का इतिहास इतना डरावना है, जिसे जानने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इसी वजह से पोवेग्लिया आइलैंड का नाम दुनिया की सबसे डरावनी जगहों मे शुमार होता है। ये आइलैंड अक्सर अपनी रहस्यमयी घटनाओं को लेकर चर्चा में बना रहता है। इसी कड़ी में आज हम पोवेग्लिया आइलैंड के बारे में जानेंगे -
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
ये आइलैंड इटली के वेनिस शहर और लिडो के बीच वेनेशियन खाड़ी में स्थित है। इस आइलैंड के राज से पर्दा उठाने की कोशिश में कई लोग वहां पर गए, पर आज तक वो कभी वापस नहीं आ सके हैं। यहां पर आने जाने को लेकर इटली सरकार ने प्रतिबंध लगा रखा है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
पोवेग्लिया आइलैंड की हकीकत जानने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। कहा जाता है कि सालों पहले जब इटली में प्लेग महामारी भयंकर रूप से फैली थी। उस दौरान बीमारी को लेकर सरकार के पास कोई इलाज नहीं था। बीमारी ज्यादा ना फैले इस वजह से सरकार ने करीब 1,60,000 मरीजों को यहां लाकर जिंदा जला दिया। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
उसके कुछ समय बाद काला बुखार नामक एक और बीमारी काफी तेजी से फैली। उस बीमारी से जो कोई मरा उनकी लाशों को भी इसी टापू पर लाकर दफन किया गया। मान्यता है कि तब से ही येे आइलैंड शापित है। कहा जाता है उन लोगों की आत्माएं यहां पर भटकती हैं। कई लोगों ने यहां पर प्रेत आत्माओं को देखने का भी दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आखिर भूत प्रेत रात के समय में ही क्यों दिखते हैं - फोटो : Istock
यही नहीं इस टापू से अक्सर अजीबोगरीब आवाजों के आने का दावा किया जाता है। यहां पर होने वाली रहस्यमयी घटनाओं की वजह से सरकार ने यहां पर जाने वाले लोगों के ऊपर प्रतिबंध लगा रखा है। इसी वजह से पोवेग्लिया आइलैंड को दुनिया की सबसे डरावनी जगह कहा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें