फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Holi 2019 : ट्विटर पर होली शुरू हो गई है, ये ट्रिक्स आपका मजा कर देंगे दोगुना

Mon, 18 Mar 2019 03:56 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : twitter
होली (Happy holi 2019) का त्योहार वातावरण को रंग और उमंग से भर देने और खुशियां मनाने का त्योहार है। फाल्गुन महीने की चैत कृष्ण प्रतिपदा तिथि पर रंगों का त्योहार होली मनाया जाता है। हिन्दु कैलेंडर के अनुसार होली का त्योहार शिशिर और वसंत ऋतु के बीच में पड़ता है। इसे ऋतुओं का संधिकाल भी कहा गया है।

 

 

 
विज्ञापन

ट्विटर भी रंगा होली के हुड़दंग में

2 of 8
- फोटो : twitter
इस बार 20 मार्च (बुधवार) को होलिका दहन होगा और उसके अगले दिन 21 मार्च (गुरुवार) को रंगों की होली खेली जाएगी। सोशल मीडिया के जमाने में लोग ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी होली खेलते हैं आप भी देखिए लोगों ने कैसे-कैसे मजे ले रहे हैं। इनकी कलाकारी देखकर आप पेट पकड़कर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। साथ ही आप भी ये कुछ टिप्स को अजमाकर अपनी होली की मस्ती को दोगुना कर सकते हैं।  

विज्ञापन

चैलेंज के चक्कर में फंस न जाना...

3 of 8
- फोटो : twitter
वैसे तो सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई न चैलेंज आ ही जाता है लेकिन अगर कोई दोस्त होली के दिन आके आपको कहीं ये चैलेंज न दे दे कि तुम डरपोक हो बहादुर हो तो घर के बाहर निकलकर होली खेलकर दिखाओ... अब आप खुद ही देख लेना चैलेंज का करना क्या है?

वीडियो से पटाओ

4 of 8
- फोटो : Social Media
दोस्त या उसकी मां को कुछ ऐसे वीडियो क्लिप भेजो जिनमें होली के बहाने लोगों के आपसी रिश्ते बेहतर बनाते हुए दिखाया गया हो... हो सकता है कि आपकी दोस्त या उसकी मां उसे आपके साथ होली खेलने के लिए राजी हो जाए।
 
विज्ञापन

ज्यादा रंग लग जाए तो ये ट्रिक अपनाएं

5 of 8
- फोटो : Social Media
अकसर होली के दिन जब घर पर तेज तर्रार होली खेलने वाले आ जाते हैं तो आपका बच पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हो जाता है। तो कोई बात नहीं... आप प्यार से उनके पास जाइए रंग लगवाइए और जब लगे कि बहुत ज्यादा पोत दिया है तो तेज से चिल्लाते हुए लेट जाइए... शायद आप कुछ बच पाएं। 
 
विज्ञापन

साफ कपड़े से करें चीटिंग

6 of 8
- फोटो : Social Media
अगर आपने मन बना लिया है कि दोस्त को रंगना ही है और आपको कामयाब नहीं मिल रही है तो ऐसा करना घर जाकर नहा धोकर साफ कपड़े पहन लें फिर दोस्त के घर जाएं लेकिन थोड़ा रंग छिपाकर ले जाएं ताकि उसे लगे कि अब आप नहाकर आए हैं रंग नहीं लगाएंगे। बस फिर क्या दोस्त के दरवाजा खोलते ही आपकी मुराद हो जाएगी पूरी। लेकिन हां इस ट्रिक को अजमाने से पहले अपनी मां से परमिशन जरूर ले लें कहीं ऐसा न हो कि तुम्हारे साफ-सुथरे कपड़े दोबारा खराब होने पर आपकी मां पिटाई कर दे। ऐसे में आपका दोस्त आपकी मौज लेने से नहीं चूकेगा। 
विज्ञापन

बुरा न मानो होली है...

7 of 8
- फोटो : twitter
होली के दिन बोला जाने वाला सबसे फेमस डायलॉग यही है, क्योंकि गब्बर भी सोशल मीडिया पर बहुत समय से पूछ रहा है कोई मुझे भी बताएगा कि 'कब है होली'। होली वाले दिन किसी को बुरा नहीं लगता है क्योंकि कुछ भी बुरा हो जाने पर उसके बचने के लिए बड़ी आसानी से कह देते हैं यार आज तो बुरा न मानो होली है...
 


 


 
विज्ञापन

ज्यादा ज्ञान न देना किसी को...

8 of 8
- फोटो : twitter
सबसे खास बात रंग लगाने के बाद छुड़ाने और पानी की बर्बादी को लेकर किसी को कोई ज्ञान न देना वरना ये वाला ट्विटर का ज्ञान कहीं आप पर भारी न पड़ जाए। जरा ध्यान रखिएगा। 
   

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें