Engineer’s day 2022: 15 सितंबर की तारीख देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आज के ही दिन हर साल देश में इंजीनियर्स डे (Engineers Day 2022) मनाया जाता है। राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले देश के सभी इंजीनियरों को इंजीनियर्स डे समर्पित है। भारत के महान इजीनियर एम विश्वेश्वरैया के योगदान को सम्मान देने के लिए आज के दिन भारत इंजीनियर्स डे मनाया जाता है।
भारत के महान इंजीनियर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को ही इंजीनियर्स डे समर्पित है। उनकी भारत के बांधो, जलाशयों और जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण में अहम भूमिका रही है। भारत सरकार ने साल 1955 में विश्वेश्वरैया को इस योगदान के लिए भारत रत्न से सम्मानित किया था। हालांकि सोशल मीडिया पर यूजर्स इंजीनियर्स डे को अलग ही अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं।
इंटरनेट पर इंजीनियर्स डे (Engineers Day 2022) के मौके फनी मीम्स की बाढ़ आ गई है। यूजर्स एक से बढ़कर एक मीम्स (Funny Memes) शेयर कर रह हैं। मीम्स को देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे, तो कई मीम्स सोचने पर मजबूर करते हैं। देश में इंजीनियर्स के योगदान और काबिलियत को कोई भी नकारा नहीं सकता है।
इंजीनियर्स डे (Engineers Day) पर लोग सोशल मीडिया साइट्स फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर फनी मीम्स शेयर कर रहे हैं। इन मीम्म में कई इतने मजेदार है जिन्हें देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। हम आपके लिए कुछ मीम्स लेकर आए हैं जो आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे।
एक इंस्टाग्रम यूजर ने एक फोटो शेयर किया है जिसमें नवाजुद्दीन को एक्ट्रेस घूर रही है। फोटो पर कैप्शन लिखा है तुमने इंजीनियरिंग क्यों ली? जिसके जवाब में लिखा है जिदंगी में कुछ डेयरिंग करना था।
दूसरे यूजर ने एक फोटो शेयर की है जिसमें पंकज त्रिपाठी ऊपर दिख रहे हैं और नीचे दिव्येन्दु शर्मा की फोटो है। इस फोटो में ऊपर कैप्शन लिखा है, बेटा इंजीनियरिंग के बाद क्या करना है और नीचे लिखा है मतलब, ऐसा तुरंत बिल्कुल सोचे नहीं हैं, लेकिन सोचेंगे।