फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : टीवी एंटीना से लटककर अजगर ने किया शिकार, देखकर महिला हो गई सन्न

Sat, 23 Feb 2019 12:24 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Facebook
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की एक महिला ने अपने घर की छत पर ऐसा दृश्य देखा कि वह आश्चर्यचकित होने के साथ-साथ डर गई। कैथी गाल नाम की इस महिला ने एक वीडियो फुटेज अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : Social Media
वीडियो में एक विशाल अजगर टीवी एंटीना से लटककर एक पक्षी को निवाला बनाते नजर आ रहा है। कैथी ने बुधवार की सुबह ऑस्ट्रेलिया के किंग्सक्लिफ में अपने घर की छत पर यह वीडियो बनाया। उसने किंग्सक्लिफ हैपनिंग्स नाम के एक फेसबुक ग्रुप में यह वीडियो पोस्ट किया। इसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : Social Media
एबीसी न्यूज के मुताबिक, कैथी ने बताया कि मैं स्तब्ध थी। मैं बोल उठी, हे भगवान ये अजगर है। उन्होंने बताया कि चिड़िया को खाने में अजगर को डेढ़ घंटे का वक्त लगा। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए फेसबुक के कैप्शन में लिखा कि पहले कभी ऐसा नहीं देखा... हमारे एंटिना पर अजगर कौरवॉग को खाने की कोशिश कर रहा है।

4 of 6
- फोटो : Australian Broadcasting Corporation
ऑनलाइन साझा किए जाने के बाद इस वीडियो को अबतक एक हजार से अधिक बार शेयर किया गया चौंक गए लोगों के हजारों कमेंट आए। वायरल क्लिप के जवाब में एक व्यक्ति ने लिखा कि ओह, यह भयानक है। एक अन्य ने लिखा कि यह बहुत ऑस्ट्रेलियाई है। कमेंट करने वालों में से एक तिहाई से ज्यादा लोगों ने लिखा यह अविश्वसनीय है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : Facebook
इंटरनेट पर आने के बाद से यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो के देखने के बाद लोग आश्चर्य प्रकट कर रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले साल फ्लोरिडा का एक इसी तरह का वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो में एक अजगर अपने से बड़े हिरन के निवाला बनाया था। अगली स्लाइड पर देखिए वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : Storytrender
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें