दुनिया में ऐसे कई होटल हैं, जो अपने अजीबोगरीब बनावट के लिए मशहूर हैं। एक ऐसा ही होटल अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थित हॉलीवुड में बना है, जो दिखने में किसी गिटार की तरह लगता है। इस तरह के आकार वाला यह दुनिया का पहला होटल है। शुक्रवार से इस होटल की शुरुआत भी हो चुकी है।