फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है गिटार की तरह दिखने वाला दुनिया का पहला होटल, एक रात का किराया है 70 हजार रुपये

Sun, 27 Oct 2019 06:57 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गिटार होटल - फोटो : Social media
दुनिया में ऐसे कई होटल हैं, जो अपने अजीबोगरीब बनावट के लिए मशहूर हैं। एक ऐसा ही होटल अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थित हॉलीवुड में बना है, जो दिखने में किसी गिटार की तरह लगता है। इस तरह के आकार वाला यह दुनिया का पहला होटल है। शुक्रवार से इस होटल की शुरुआत भी हो चुकी है। 
विज्ञापन

2 of 5
गिटार होटल - फोटो : Social media
इस होटल में रूकने के लिए आपको एक रात के किराये के तौर पर करीब 70 हजार रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि 638 लग्जरी कमरों वाले इस होटल को बनाने में करीब 10.62 हजार करोड़ रुपये का खर्चा आया है।  
विज्ञापन

3 of 5
गिटार होटल - फोटो : Social media
450 फीट ऊंचे इस अनोखे होटल के अंदर एक बड़ा सा हॉल भी बनाया गया है, जिसमें एक बार में करीब 6500 लोग बैठकर किसी कार्यक्रम का लुत्फ उठा सकते हैं। 

4 of 5
गिटार होटल - फोटो : Social media
इस होटल के अंदर 19 रेस्टोरेंट हैं। इसके अलावा इसके परिसर में 13 एकड़ में फैला लैगून पूल, 32 हजार वर्ग फीट में फैला स्पा और सैलून भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गिटार होटल - फोटो : Social media
32 मंजिला यह होटल इंजीनियरिंग का एक नायाब नमूना बताया जा रहा है। खास बात ये है कि इस होटल के पास ही 168 कमरों वाला एक सात सितारा ओएसिस टावर भी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें