फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागरात बनी दूल्हे की आखिरी रात, हुआ ये हादसा और 1 दिन में ही विधवा हो गई नई नवेली दुल्हन

Sun, 24 Feb 2019 06:40 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फाइल
उत्तर प्रदेश के बांदा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 28 वर्षीय युवक की शादी की पहली रात ही आखिरी रात बन गई। युवक के साथ ऐसा गंभीर हादसा हुआ कि शादी के बाद दूल्हे के घर आई नई नवेली दुल्हन महज एक दिन में ही विधवा हो गई। 
विज्ञापन

2 of 5
marriage
दरअसल, बांदा जनपद के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पतवन गांव निवासी विकास की शादी तीन दिन पहले यानी 21 फरवरी को निर्मला नामक युवती से हुई थी। 22 फरवरी को दुल्हन विदा होकर विकास के घर आई। शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन समेत उनके परिवार वाले भी खुश थे, लेकिन उनकी खुशी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई। 
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
सुहागरात के अगले दिन सुबह विकास का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।  पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। 

4 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
वहीं नई नवेली दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुल्हन ने बताया कि 22 फरवरी की रात उसकी विकास यानी उसके पति से ज्यादा बात नहीं हुई। बस विकास ने उससे उसकी मार्च में होने वाली परीक्षा के बारे में पूछा और फिर दोनों सोने चले गए। उसने बताया कि विकास अपना मोबाइल उसके पास ही छोड़कर चले गए थे। उनके मोबाइल पर रात में 3-5 बजे के बीच भाभी का कई बार फोन आया था।   
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Marriage - फोटो : Social Media
गांववालों के मुताबिक, विकास बहुत सीधा-सादा लड़का था और शादी से पहले या शादी के बाद उसका किसी से झगड़ा भी नहीं हुआ था। मृतक के परिजनों का कहना है कि रात को वह खाना खाने के बाद अलग कमरे में सोने के लिए चला गया था और वहीं पर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें