Grahan 2026 List: नए साल 2026 की शुरुआत हो चुकी है। 2026 दुनियाभर के खगोलविदों और खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए बेहद खास है। नए साल में कई दुर्लभ खगोलीय घटनाओं का नजारा देखने को मिलेगा। तीन जनवरी को सबसे पहले आसमान में सुपरमून दिखेगा। इसके बाद फरवरी महीने में सूर्य ग्रहण के दौरान रिंग ऑफ फायर का दुर्लभ नजारा दिखेगा। आइए आपको पूरे साल की खगोलीय घटनाओं के बारे में बताते हैं।
सुपरमून
नए साल की शुरुआत में आज यानी तीन जनवरी को आसमान में अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। आज की रात वुल्फ सुपरमून से पूरा आकाश रोशन होगा। यह 2026 का पहला पूर्ण चंद्रमा होगा और सामान्य पूर्णिमा की तुलना में थोड़ा बड़ा और ज्यादा चमकीला नजर आएगा। सुपरमून उस दिन होता है, जब पूर्णिमा का चांद धरती के सबसे नजदीकी बिंदु पर होता है, जिसे पेरिजी कहा जाता है। चांद का ओरबिट अंडाकार है, जिसकी वजह से उसकी धरती से दूरी समय-समय पर बदलती रहती है। जब चंद्रमा धरती के पास होता है, तब वह आकार में बड़ा और रोशनी में ज्यादा तेज नजर आता है। आज चंद्रमा धरती से करीब 3 लाख 62 हजार किलोमीटर की दूरी पर होगा।