फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद में नमाज के दौरान पापा के ऊपर बच्ची ने किया कुछ ऐसा, Video हो गया Viral

Tue, 14 May 2019 04:25 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : twitter
सोशल मीडिया पर मस्जिद में एक छोटी सी बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, एक मस्जिद में कुछ मुस्लिम भाई नमाज अदा कर रहे होते हैं इसी दौरान एक छोटी प्यारी सी बच्ची अपने पिता की पीठ से गिरती हुई दिखाई देती है। हालांकि, मस्जिद में मौजूद सभी नमाजी बिना इस ओर कोई ध्यान दिए नमाज में पूरी तरह से मशगूल दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि, जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के ऐतिहासिक जामा मस्जिद में एक छोटी बच्ची का प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक छोटी सी बच्ची दौड़कर आती है और नमाज अदा कर रहे अपने पिता की पीठ पर खेलने लगती है। नमाज के दौरान सजदे में पिता दो बार सिर झुकाता है इसी दौरान बच्ची भी इसे दोहराती है।   
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo
हालांकि, ट्विटर पर साझा किए गए वीडियो में छोटी बच्ची अपने पिता की पीठ से गिरती हुई दिखाई देती है। इस दौरान पिता नमाज अदा करने में पूरी तरह मशगूल रहते हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को ईशान वानी नाम के यूजर ने सबसे पहले ट्वीट किया है।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo
इस छोटी सी बच्ची के वायरल वीडियो पर लोग कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। @Akhil_Aqeel ने लिखा कि हर बच्चा घर पर मां के प्रार्थना करने के दौरान ऐसा करता है, लेकिन एक दिन न भूलने वाला थप्पड़ पड़ता है और यह खत्म हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo
ट्विटर यूजर @manohar1964 ने लिखा कि एक बच्चे को खुशी मिल गई तो समझो ऊपर वाले के पास दुआ कुबूल हो गई। यूजर ‏@saurabh2910 ने लिखा कि ऊपर वाला दुआ कुबूल करने के नए-नए तरीके निकालता रहता है, इस बार इस बच्चे की खुशी के जरिए।




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें