Giant Sea Creature Attacked US Navy Warship: भयानक विशालकाय समुद्री जीवों के बारे में आपने ढेरों कहानियां सुनी होंगी, लेकिन इन कहानियों में कितनी हकीकत है और कितना फसाना है, इसके बारे में साफ कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें एक भयानक विशालकाय समुद्री के अस्तित्व को सच साबित करने के कई तथ्य पाए गए हैं। ये बात है साल 1978 की जब अमेरिकी नौसेना का युद्धपोत USS Stein अपने मिशन पर निकल पड़ा था। लेकिन किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि बीच रास्ते में एक आपातकालीन स्थिति पैदा हो जाएगी। इस दौरान युद्धपोत के निचले हिस्से से किसी भयानक विशालकाय चीज ने जोरदार टक्कर मारी, जिसके तुरंत बाद रडार सिस्टम ने भी काम करना बंद कर दिया। बिना रडार सिस्टम के युद्धपोत चल नहीं सकता था। क्योंकि ऐसे में ये पता नहीं चलता कि समुद्र के अंदर दुश्मन की पनडुब्बियां कितनी और कहां हैं।
विज्ञापन
2 of 6
युद्धपोत स्टीन पर समुद्री शैतान ने किया था हमला
- फोटो : istock
ऐसी स्थिति में तुरंत युद्धपोत स्टीन को वापस घुमाया लिया गया और होम बेस पर ले जाया गया। यहां जब उसे ड्राई डॉक करके जहाज के निचले हिस्से की जांच की गई, तो जो सामने आया वह हैरान करने वाला था। दरअसल, जहाज के नीचे की तरफ मौजूद रडार डोम की कवरिंग कई जगह से बुरी तरह फट चुकी थी। ये कोई आम बात नहीं थी, असल में इस डोम का वजन 27,215 किलोग्राम था। इस रडार डोम के बाहर लगी रबर की कोटिंग के चिथड़े उड़ चुके थे। इसकी सतह के 8 फीसदी हिस्से में कटने-फटने के गहरे निशान थे, जो 4 फीट तक लंबे थे। इसे देखकर ऐसा लग रहा था, जैसे इस रबर कोटिंग को किसी ऐसे दैत्य ने फाड़ा है, जिसके पास बहुत ताकत थी।
विज्ञापन
3 of 6
युद्धपोत स्टीन पर समुद्री शैतान ने किया था हमला
- फोटो : twitter/@IFLScience
इस हमले के बाद शैतान के कुछ दांत जहाज के निचले हिस्से में धंसे रह गए थे, जिसे देखकर ही इस हमले में लगाई गई ताकत का अंदाजा लगाया जा सकता था। शुरुआत में लगा कि ये एक मगरमच्छों के समूह द्वारा किया गया हमला था, लेकिन ऐसा समुद्र में यह संभव नहीं है। ऐसे में सभी के मन में यही सवाल था कि आखिर युद्धपोत स्टीन पर कौन से शैतान ने हमला किया?
4 of 6
युद्धपोत स्टीन पर समुद्री शैतान ने किया था हमला
- फोटो : istock
इस बात का पता लगाने के लिए नौसेना के बायोलॉजिस्ट एफजी वुड को बुलाया गया। रबर कोटिंग की जांच के बाद एफजी वुड ने बताया कि पंजों के निशान और जहाज के निचले हिस्से में धंसे मिले दांतों को देखकर लगता है कि यह बेहद विशालकाय जीव था। इस समुद्री जीव के पास कई दांत और पंजे थे।
विज्ञापन
5 of 6
युद्धपोत स्टीन पर समुद्री शैतान ने किया था हमला
- फोटो : istock
एफजी वुड के मुताबिक यह कोई बड़ा स्क्विड भी हो सकता था। क्योंकि इसके दांत काफी हद तक स्क्विड के दांत जैसे ही थे। लेकिन ऐसा भी हो सकता है कि ये एक स्क्विड न हो बल्कि उसके जैसे ही दांतों वाला कोई और विशालकाय जीव हो। हालांकि, इसकी खोज अभी तक नहीं हुई है। दांतों की जांच कर वुड ने बताया कि ये जीव कम से कम 150 फीट लंबा रहा होगा। ये जो भी हो लेकिन अमेरिकी युद्धपोत पर हमला करने वाला ये जीव बेहद बड़ा था, जिसके पास घुमावदार दांत थे। इसकी मदद से वह शिकार से चिपक सकती था और उसे फाड़ भी सकती था।
युद्धपोत स्टीन पर समुद्री शैतान ने किया था हमला
- फोटो : istock
दरअसल, जब स्क्विड को अपना जीवन खत्म करना होता है, तो वह किसी नाव या बड़े जहाज के निचले हिस्से से चिपक कर मर जाती है। ऐसे में ये भी हो सकती है कि एक जायंट स्क्विड ने इसी व्यवहार की वजह से युद्धपोत के निचले हिस्से में अपने दांत वाले सूंड़ों को फंसाया हो। आमतौर पर इस तरह के निशान स्पर्म व्हेल्स के शरीर पर दिखते हैं। क्योंकि व्हेल्स इन स्क्विड्स को खाती हैं, जिसकी वजह से स्क्विड्स अपनी सूंड से हमला करती हैं। इस बात को लेकर ये भी कहा गया कि हो सकता है कि स्क्विड को रडार डोम व्हेल जैसी दिखी हो और उसने हमला कर दिया हो।