फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती ने उगाया 803 किलो का कद्दू, प्रतियोगिता में जीता लाखों का इनाम

Tue, 08 Oct 2019 01:38 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
कद्दू प्रतियोगिता 2019 - फोटो : Xinhua
कनाडा में हर साल 'कद्दू प्रतियोगिता' (पम्पकिन फेस्ट) आयोजित की जाती है। इस साल भी यहां के ब्रुस काउंटी में स्थित पोर्ट एल्गिन गांव में शनिवार को यह प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें लोग सैकड़ों किलो के कद्दू लेकर पहुंचे। कैमरॉन के जेन और फिल हंट नामक दंपती ने सबसे बड़ा कद्दू लाकर इस प्रतियोगिता को जीता।  
विज्ञापन

2 of 4
कद्दू प्रतियोगिता 2019 - फोटो : News.cn/Xinhua
दंपति ने जब 803.54 किलो को कद्दू प्रतियोगिता में पेश किया तो लोग उसे देखकर हैरान थे। आखिरकार सबसे बड़ा कद्दू लाने के लिए उन्हें जीत के तौर पर 1.60 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। 
विज्ञापन

3 of 4
कद्दू प्रतियोगिता 2019 - फोटो : Xinhua
जेन हंट ने इतना बड़ा कद्दू कैसे उगाया, इसके बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने पहले कद्दू के बीजों को ठीक से लगाया। बाद में उसके आसपास उगे खरपतवारों को हटाया, उसमें वर्मी कम्पोस्ट यानी केंचुआ खाद ड़ाला और लगातार उसकी देखभाल की। तब जाकर वह इतना बड़ा कद्दू उगा पाए। 
विज्ञापन

4 of 4
कद्दू प्रतियोगिता 2019 - फोटो : pumpkinfest
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेन और फिल हंट दंपति ने साल 1990 में एक प्रतियोगिता देखी थी, जिसमें आकार में बड़ा-बड़ी सब्जियों को पेश किया गया था। इसके बाद से उनके अंदर भी बड़ी-बड़ी सब्जियां उगाने का जुनून सवार हो गया। जेन चाहते थे कि वह इससे जुड़ा कोई रिकॉर्ड दुनिया के सामने पेश करें और उनका ये सपना अब जाकर पूरा हुआ है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें