फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब गजब: जमीन में मिला दो हजार साल पुराना दुर्लभ खजाना, वैज्ञानिकों ने किया हैरान करने वाला खुलासा

Sun, 23 Jan 2022 11:58 AM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जमीन में मिला दो हजार साल पुराना दुर्लभ खजाना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
अमीर बनने के लिए कोई मेहनत करता है तो किसी को गड़ा खजाना मिल जाता है। जी हां, हमने अक्सर जमीन के अंदर गड़े खजाने के बारे में सुना है। खजाने में सोना, चांदी, हीरे-मोती बहुत कुछ मिलता है। पुराने समय में जब सोना, चांदी जैसी वस्तुएं उतनी महंगी नहीं थी, तब लोग उन्हें कहीं छुपा देते थे या जमीन में गाड़ देते थे। अक्सर, लोग खजाना छिपाकर या गाड़कर भूल जाते थे। इसके बाद जब उनके परिवार के लोग उस जगह का उपयोग करते थे तब वो खजाना मिलता था। मगर इन दिनों एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। वैज्ञानिकों को 2000 साल बाद एक खजाना मिला है। हैरानी की बात ये है कि इतने वर्षों तक इस खजाने के बारे में किसी को पता ही नहीं चला। ये खजाना एक व्यक्ति के खेत में मिला है। दरअसल, 2000 साल पहले किसान के खेत में सोने की बरसात हुई थी। इसीलिए वैज्ञानिकों को एक, दो नहीं पूरे 41 सोने के सिक्के मिले हैं। आइए जानते हैं कि ये खजाना कहां मिला है...
विज्ञापन

2 of 5
जमीन में मिला दो हजार साल पुराना दुर्लभ खजाना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
इस खजाने की खोज उत्तरपूर्वी जर्मनी के ब्रांडेनबर्ग में हुई है। वैज्ञानिकों ने एक किसान के खेत से ये सिक्के खोज निकाले हैं। ये खोज काफी दुर्लभ बताई जा रही है। जर्मनी में फ्रीलांसर के तौर पर काम करने वाले इस पुरातत्वविद ने खेत से सेल्टिक सिक्के खोज निकाले हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, ये सिक्के काफी कीमती हैं। इन सिक्कों की सबसे खास बात ये है कि इनका निर्माण इंद्रधनुष के आखिरी छोर पर हुआ है। इसीलिए इनको रेनबो कप भी कहा जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
जमीन में मिला दो हजार साल पुराना दुर्लभ खजाना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
इन सोने के सिक्कों के मिलने की खबर खुद ब्रांडेनबर्ग के संस्कृति मंत्री मांदा शूले ने बताया है। शूले के अनुसार, ये सिक्के करीब दो हजार साल पुराने हैं। इन सिक्कों को बेहद अलग तरीके से ढाला गया है। इन सिक्कों को जर्मन भाषा में regenbogenschüsselchen यानी रेगेनबोगेन्सचुसेलचेन से प्रेरित बताया जा रहा है। इसका अर्थ होता है, "इंद्रधनुष का कप"।
 

4 of 5
जमीन में मिला दो हजार साल पुराना दुर्लभ खजाना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
दुर्लभ चीजों का अध्ययन करने वाले मार्जन्को पाइलिक के अनुसार, इन सिक्कों को इनसे जुड़ी हुई कहानी ही इन्हें अति दुर्लभ बनाती है। पाईलिक श्लॉस फ्रिडेनस्टीन गोथा फाउंडेशन कैबिनेट के सदस्य हैं। बारिश के बाद जब धरती पर इंद्रधनुष बनता है और जहां इंद्रधनुष का आखिरी छोर धरती पर पड़ता है। वही ये सिक्के पाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जमीन में मिला दो हजार साल पुराना दुर्लभ खजाना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
इन सिक्कों को खोजने वाले वोल्फगैंग हर्कट जो ब्रेंडेनबर्ग स्टेट हेरिटेज मैनेजमेंट एंट आर्कियोसॉजिकल स्टेट म्यूजियम (बीएलडीएएम) के पुरातत्वविद हैं। हर्कट को इस बात का शक था कि खेत में इस तरह के सोने के सिक्के है। जब खेत के मालिक से अनुमति लेकर खुदाई की गई तो 41 सिक्के मिले जो बेहद ही दुर्लभ हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें