फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: संता और वेटर की बातें सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Fri, 24 May 2024 12:21 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
आज के मजेदार जोक्स हंसना और मुस्कुराना सेहत के लिए बेहद जरूरी होता है। हंसने से हमारे शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। साथ ही हंसते मुस्कुराते रहने से बड़ी सी बड़ी समस्या भी आसानी से पार हो जाती है। आज कल की भागमभाग जिंदगी में मानसिक तनाव से बचना बेहद जरूरी है। अगर आप तनाव से बचे रहते हैं, तो कई तरह की बीमारियां आपसे दूर रहती हैं। मानसिक तनाव को दूर रखने में जोक्स और चुटकुले अहम भूमिका निभाते हैं। आज हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

संता- मैं यहां नहीं रहूंगा! इतना छोटा सा कमरा।
ना तो कोई खिड़की है ओर ना बाथरूम! मुझे मेरे पैसे वापस चाहिए।
वेटर- लेकिन सर ये तो… 
संता- नहीं-नहीं, मुझे पैसे वापस दे दो! 
वेटर- अबे गंवार ऊपर रूम में तो चल, यह तो लिफ्ट है!
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
बब्लू- बेकार ही लोग कहते हैं कि पत्नियां अपनी गलती नहीं मानती है।
डब्लू- अच्छा, तुम्हारी पत्नी क्या कहती है?
बब्लू-  कहती है गलती हो गई तुमसे शादी करके!
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
पत्नी- अगर मैं मर गई तो तुम क्या करोगे?
पति- शायद मै भी मर जाऊं
पत्नी- क्यों?
पति- कभी-कभी ज्यादा खुशी भी जानलेवा होती है।

4 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
वकील- कत्ल की रात तुम क्या कर रहे थे?
मुजरिम धीरे से बोला- जनाब, कत्ल ही कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
नई नवेली पत्नी- सुनोजी ,तलाक चाहिए...दूसरी शादी करनी है।
पति- लेकिन क्यों ?
पत्नी- हमारी शादी की फोटोज को कम लाइक्स मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें