Majedar Chutkule in Hindi: हमें अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते है, तो पूरा दिन अच्छा बीतती है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में प्रसन्न रहना बेहद जरूरी है, क्योंकि अगर हम खुश नहीं रहते हैं, तो मानसिक तनाव का शिकार हो जाते हैं। अगर हम हंसते और मुस्कुराते रहते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं। हम कहीं पर भी हंस सकते हैं। काॅमेडी फिल्म, मजेदार जोक्स और चुटकुले हंसाने में हमारी मदद करते हैं। हम हंसने में इनकी मदद ले सकते हैं। हम आपको हर दिन हंसाने के लिए मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
चिंटू दर्जी के पास गया और उससे पूछा- पैंट की सिलाई कितने की है?
दर्जी- 300 रुपए...
चिंटू- और निक्कर की...?
दर्जी- 100 रुपए...
चिंटू (कुछ देर सोचकर) - तो फिर निक्कर ही सिल दो, बस लंबाई पैरों तक कर देना...