फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zara Hatke: फोन छूने पर जेल तो इन शब्दों का नहीं कर सकते ट्रांसलेशन, पाकिस्तान के अजीबोगरीब कानून

Thu, 29 May 2025 07:33 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Zara Hatke: दुनिया के सभी देशों के अपने-अपने कानून हैं। कुछ देशों में अभी भी अजीबोगरीब कानून का पालन किया जाता है, जिनके बारे में जानकर लोगों को हैरानी होती है। पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी कई अजीबोगरीब कानून हैं।
विज्ञापन
1 of 6
पाकिस्तान के अजीबोगरीब कानून - फोटो : Adobe Stock
Zara Hatke: दुनिया के सभी देशों के अपने-अपने कानून हैं। कुछ देशों में अभी भी अजीबोगरीब कानून का पालन किया जाता है, जिनके बारे में जानकर लोगों को हैरानी होती है। पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी कई अजीबोगरीब कानून हैं। इस मामले में पड़ोसी देश पहले नंबर पर है। ऐसे कानूनों की वजह से पाकिस्तान की दुनियाभर में आलोचना भी होती है। अक्सर पाकिस्तान की उसके कानूनों को लेकर आलोचना होती है। आज हम आपको खबर में पाकिस्तान के कुछ अजीबोगरीब कानून के बारे में बताते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 6
पाकिस्तान के अजीबोगरीब कानून - फोटो : Adobe Stock
लड़की के साथ रहने की नहीं है इजाजत

पाकिस्तान में लड़का और लड़की को एक साथ रहने की इजाजत नहीं है। वहां पर अगर कोई लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे जेल की सजा होती है। पड़ोसी देश में कोई किसी लड़की के साथ दोस्ती नहीं कर सकता है। पड़ोसी देश में कानून है कि शादी के पहले लड़का और लड़की एक साथ नहीं रह सकते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
पाकिस्तान के अजीबोगरीब कानून - फोटो : Adobe Stock
बिना इजाजत फोन छूना है गैरकानूनी

पाकिस्तान में बिना इजाजत किसी का फोन छूना गैरकानूनी माना जाता है। अगर किसी ने गलती से भी किसी दूसरे का फोन छू दिया, तो उसे सजा का प्रावधान है। ऐसा करने वाले शख्स को 6 महीने जेल की सजा हो सकती है। 
 

4 of 6
पाकिस्तान के अजीबोगरीब कानून - फोटो : Adobe Stock
अंग्रेजी अनुवाद है गैरकानूनी

पाकिस्तान में कुछ शब्दों का अंग्रेजी अनुवाद नहीं किया जा सकता है। इन शब्दों का इंग्लिश ट्रांसलेशन करना गैरकानूनी माना जाता है। यह शब्द हैं अल्लाह, मस्जिद, रसूल या नबी। अगर कोई इनका अंग्रेजी अनुवाद करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाती है। 

Viral Video: नदी में फंसी थी 2000 किलो की एसयूवी, हाथी ने पलभर में ऐसे निकाल दिया बाहर, वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन

5 of 6
पाकिस्तान के अजीबोगरीब कानून - फोटो : Adobe Stock
शिक्षा पर लगता है टैक्स

पाकिस्तान में पढ़ाई करने पर टैक्स देना पड़ता है। अगर कोई छात्र पढ़ाई पर 2 लाख से अधिक खर्च करता है, तो उसको पांच प्रतिशत टैक्स देना पड़ता है। शायद इसी डर से पाकिस्तान में लोग कम पढ़ाई करते हैं। 

Zara Hatke: पहाड़ पर टहल रहे दो लोगों को मिला बक्सा, खोलते ही उड़ गए होश
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पाकिस्तान के अजीबोगरीब कानून - फोटो : Adobe Stock
पाकिस्तानी नहीं जा सकते हैं इस्राइल 

पाकिस्तान में पाकिस्तानी नागरिकों के इस्राइल जाने पर प्रतिबंध है। पाकिस्तान की सरकार अपने नागरिकों को इस्राइल जाने के लिए वीजा नहीं देती है। इसकी वजह यह है कि पाकिस्तान ने इस्राइल को देश का दर्जा नहीं दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें