फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flying Dutchman Ship: चार सदी से समुद्रों में भटक रहा है ये श्रापित जहाज, कारण जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Wed, 19 Mar 2025 12:09 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Flying Dutchman Ship : समुद्र की गहराई में अनगिनत रहस्य दफन हैं, जिनमें से एक नाम है "फ्लाइंग डचमैन", जो चार सदी से लहरों पर भटक रहा है। 17वीं सदी में शुरू हुई इसकी कहानी डर और रोमांच से भरी है। आइए इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
फ्लाइंग डचमैन - फोटो : Adobe Stock
Flying Dutchman Ship : समुद्र की गहराइयों में अनगिनत रहस्य छिपे हैं, लेकिन इनमें से कुछ ऐसे हैं जो सुनने वालों के रोंगटे खड़े कर देते हैं। ऐसा ही एक रहस्य है 'फ्लाइंग डचमैन' जहाज का, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह पिछले चार सौ सालों से समुद्रों में भटक रहा है। यह कोई साधारण जहाज नहीं, बल्कि एक श्रापित भूतिया जहाज है, जिसकी कहानी आज भी लोगों के बीच कौतुहल और डर का विषय बनी हुई है। आइए जानते हैं इस रहस्यमयी जहाज की कहानी और इसके पीछे के कारण।
विज्ञापन

2 of 5
फ्लाइंग डचमैन - फोटो : Adobe Stock
फ्लाइंग डचमैन की कथा 17वीं सदी से शुरू होती है, जब डच ईस्ट इंडिया कंपनी अपने सुनहरे दौर में थी। मान्यता है कि यह जहाज 1641 में अपने कप्तान हेनरिक वैन डेर डेक्कन के नेतृत्व में हॉलैंड से ईस्ट इंडीज की ओर रवाना हुआ था। हेनरिक, जिन्हें 'डचमैन' भी कहा जाता था, एक जिद्दी और साहसी कप्तान थे। यात्रा के दौरान जहाज को वापस हॉलैंड लौटना था, लेकिन उन्होंने रास्ता बदलकर जहाज को केप ऑफ गुड होप की ओर मोड़ दिया। यह निर्णय यात्रियों को पसंद नहीं आया, क्योंकि वे जल्दी घर पहुंचना चाहते थे, लेकिन उनकी जिद के आगे किसी की नहीं चली।
विज्ञापन

3 of 5
फ्लाइंग डचमैन - फोटो : Adobe Stock
रास्ते में जहाज एक भयंकर तूफान की चपेट में आ गया। लहरों ने जहाज को चारों ओर से घेर लिया, और यह पूरी तरह तबाह हो गया। इस हादसे में जहाज पर सवार सभी यात्री मारे गए। कहा जाता है कि मरते वक्त यात्रियों ने गुस्से में कप्तान और जहाज को बद्दुआ दी कि यह कभी किनारे न पहुंचे और हमेशा समुद्र में भटकता रहे। तभी से फ्लाइंग डचमैन एक श्रापित जहाज बन गया, जो समुद्रों में अनंत काल तक भटकने को मजबूर है।

4 of 5
फ्लाइंग डचमैन - फोटो : Adobe Stock
इस जहाज को देखना अपशकुन माना जाता है। समुद्री लोककथाओं के अनुसार, जो भी नाविक इसे देखता है, उसका जहाज और वह खुद बर्बाद हो जाते हैं। कई लोगों ने इसके चमकते हुए भूतिया रूप को देखने का दावा किया है। 20वीं सदी के मशहूर लेखक निकोलस मॉन्सर्रेट ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान प्रशांत महासागर में इसे देखने की बात कही थी। उनकी यह गवाही इस रहस्य को और गहरा बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फ्लाइंग डचमैन - फोटो : Adobe Stock
कई विशेषज्ञ मानते हैं कि यह कोहरे और प्रकाश के कारण होने वाला ऑप्टिकल भ्रम भी हो सकता है, जिसे 'मिराज' कहते हैं, लेकिन लोककथाएं इसे श्राप से जोड़ती हैं। इस जहाज की कहानी इतनी मशहूर है कि इस पर टीवी शो और फिल्में भी बन चुकी हैं, जैसे 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' में इसका जिक्र है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें