अगर आपने इतिहास पढ़ा होगा तो ये बखूबी जानते होंगे कि पहले भारत की राजधानी कलकत्ता (अब कोलकाता) हुआ करती है। बाद में 13 फरवरी, 1931 को दिल्ली को आधिकारिक तौर पर राजधानी घोषित कर दिया गया। ऐसा इसलिए क्योंकि भौगोलिक दृष्टि से दिल्ली देश के मध्य में स्थित था। तब से लेकर अब तक भारत की राजधानी दिल्ली ही है। आपको बता दें कि मुस्लिम देश इंडोनेशिया भी कुछ इसी राह पर चल निकला है। हालांकि यहां मामला कुछ अलग है।
फिलहाल इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता है, लेकिन यह शहर धीरे-धीरे पानी में डूबता जा रहा है। इसकी वजह से यहां यातायात की समस्याएं भी बढ़ती जा रही हैं। इन सब परेशानियों को देखते हुए इंडोनेशिया बोर्नियो द्वीप को देश की नई राजधानी बनाने की सोच रहा है। हालांकि दुनिया में और भी कई देश हैं, जिन्होंने अपनी राजधानी बदली है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें किसी न किसी वजह से अपनी राजधानी बदलनी पड़ी है।