फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर बड़ा खुलासा, दुनिया के सामने आए मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद

Thu, 12 Sep 2019 06:22 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
एम एस धोनी-एमएसके प्रसाद - फोटो : social Media
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की खबरों पर नया खुलासा हुआ है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट टीम के एलान के बाद बीसीसीआई के हवाले से संन्यास की खबरों का खंडन किया गया। अटकलें लगाई जा रही थीं कि धोनी आज शाम संन्यास का एलान करने वाले हैं।
विज्ञापन

2 of 6
एम एस धोनी-एमएसके प्रसाद - फोटो : social Media
एमएस धोनी के रिटायरमेंट लेने की खबरों पर मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा कि धोनी के संन्यास लेने को लेकर कोई अपडेट नहीं है। उनसे जुड़ी यह खबर पूरी तरह गलत है। आखिर क्यों और कहां से उठी ऐसी अफवाह?
विज्ञापन

3 of 6
धोनी-विराट - फोटो : social media
दरअसल, भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को एक फोटो ट्वीट किया है, जिसमें उनके साथ महेंद्र सिंह धोनी भी हैं। हालांकि, विराट के इस ट्वीट की टाइमिंग थोड़ी हैरान कर रही है। इस ट्वीट के बाद धोनी के रिटायरमेंट की अटकलें लगने लगी हैं। बता दें कि धोनी टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास की घोषणा कर चुके हैं।

4 of 6
धोनी और विराट - फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीर में क्या था?

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को अपने टि्वटर हैंडल पर एक फोटो पोस्ट किया है। यह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टी20 2016 के मैच का फोटो है। यह मुकाबला क्वॉर्टर फाइनल की तरह था। भारत ने इस मुकाबले में 6 विकेट से जीत हासिल की थी। कोहली ने तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टैग करते हुए इस फोटो के साथ लिखा है कि इस मैच में मुझे इन्होंने फिटनेस टेस्ट की तरह दौड़ाया था।
विज्ञापन

5 of 6
एम एस धोनी-विराट कोहली - फोटो : social Media
कप्तान ने लिखा- फिटनेस टेस्ट की तरह धोनी ने दौड़ाया

30 वर्षीय कोहली ने ट्वीट के साथ लिखा, 'यह एक मैच है जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता। इस इंसान ने मुझे फिटनेस टेस्ट की तरह दौड़ाया।' तस्वीर में मैच खत्म होने के बाद कोहली घुटने पर बैठकर जश्न मना रहे हैं और धोनी उनकी ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एमएस धोनी और विराट कोहली
इसी साल आईसीसी विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद इस अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज के संन्यास को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन धोनी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और प्रादेशिक सेना में अपनी रेजीमेंट के साथ काम करने के लिए ब्रेक लिया था। धोनी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15 सितंबर से शुरू हो रही टी-20 श्रृंखला के लिए भी भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें