फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछुआरे के जाल में फंस गई इतनी विशालकाय मछली, एक झटके में बदल गई किस्मत

Sat, 23 Nov 2019 07:20 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इंसान की किस्मत कब पलट जाए इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। कभी-कभी लोगों के हाथ कुछ ऐसा लग जाता है, जो उन्हें एक झटके में अमीर बना देता है। अक्सर हमे ऐसा सुनने को मिलता है कि इस मछुआरे को पानी से ये मिला तो इसे ये। कुछ ऐसा ही हुआ है पश्चिम बंगाल के एक मछुआरे के साथ। इस मछुआरे के जाल में इतनी बड़ी मछली फंस गई जिसने उसे खुश कर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
जंबो भेटकी मछली - फोटो : Pixabay
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में तरुण नाम का एक मछुआरा मछली के तलाश में हुगली नदी में कांटा लगया हुआ था। कांटा लगाने के कुछ ही देर बाद तरुण को खिंचाव महसूस हुआ जिसके बाद तरुण ने जल्दी से कांटा खिंचा। तरुण के कांटे में इतनी बड़ी मछली फंसी हुई थी जिसे देख कर वो हैरान हो गए।
 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
तरुण के कांटे में जो मछली फंसी हुई थी वो जंबो भेटकी प्रजाति की थी। इस मछली का वजन 18 किलो 500 ग्राम था। तरुण इस मछली को बेचने के लिए फुलेश्वर बाजार ले गए।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
फुलेश्वर बाजार में इस मछली को देखन के लिए भिड़ लग गई। इस बड़ी मछली को खरीदने के लिए मछली व्यपारी बोली लगाने लगे। एक स्थानीय मछली विक्रेता ने इस भेटकी मछली को 12,000 रुपये की कीमत पर खरीदा। उन्होंने कहा, कहा कि अब वो इस मछली को 13,000 से 14,000 रुपये के बीच आगे बेचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पिरारुकु मछली - फोटो : Social media
बता दें कि कुछ दिन पहले ब्राजील में एक मछुआरे ने दुनिया के सबसे बड़े वर्षा वन अमेजन में स्थित अमाना सस्टेनेबल डेवलपमेंट रिजर्व से पिरारुकु प्रजाति की एक विशालकाय मछली पकड़ी थी। इस मछली का वजन करीब 200 किलोग्राम था। ब्राजील के मछली बाजार में पिरारुकु की कीमत प्रति किलो 48 ब्राजीलियन रिआल यानी करीब 825 रुपये है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें