फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: मछलियों को भी आती है बेसिक मैथ्स, गणित समझने वाले जीवों की सूची में हुईं शामिल

Thu, 21 Apr 2022 12:22 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मछलियों को भी आती है बेसिक मैथ्स - फोटो : Pixabay
Fish Know Basic Math: दुनिया में कई प्रकार की मछलियां पाई जाती हैं। अब मछलियों पर किए गए एक शोध में हैरान करने वाली जानकारी सामने आई हैं। इस शोध के मुताबिक, कई जीवों की तरह मछलियां भी बेसिक मैथ्स समझती हैं। मैथ्स समझने वाले जीवों की एक लिस्ट जारी की गई है जिसमें स्टिंग रे और सिक्लिड मछलियों का नाम जुड़ गया है। 

हाल ही में एक स्टडी से जानकारी सामने आई है कि कई जानवर जोड़-घटाना जानते हैं। सैलामैंडर, मधुमक्खियां और पक्षियों के मस्तिष्क में इतनी क्षमता होती है कि वह सरल अंकगणित को समझ सकें। साफ पानी में पाई जाने स्टिंग रे मछली और जीब्रा मबूना सिक्लिड में गणित समझने की क्षमता पाई गई है। इन दोनों ही मछलियों में सिंबल की पहचान करने की क्षमता पाई गई है। यह आपको सुनकर कुछ अजीब लग रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। आइए जानते हैं इस स्टडी और मछलियों की गणित समझने की क्षमता के बारे में...
विज्ञापन

2 of 7
मछलियों को भी आती है बेसिक मैथ्स - फोटो : Pixabay
बॉन यूनिवर्सिटी के जूलॉजिस्ट वेरा श्लूसेल और उनकी टीम के साथियों ने अपने पेपर में हैरान करने वाली बाते लिखीं है। उन्होंने लिखा है कि इन मछलियों ने संबंधित रंग के आधार पर सबसे बड़ी या सबसे छोटी संख्या को चुनना सीखा। इसके अलावा मछलियों ने 'एक' को जोड़ना या घटाना भी जानती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
मछलियों को भी आती है बेसिक मैथ्स - फोटो : Pixabay
शोधकर्ताओं द्वारा मछलियों को दो गेट के साथ-साथ अलग-अलग कार्ड दिखाए गए। मछलियों को ऐसी ट्रेनिंग दी गई कि अगर उनको तीन नीले स्वायर वाला कार्ड दिखाया जाता है, तो उसका मतलब होगा होगा सही दरवाजा। इसमें चार नीले स्क्वायर रहेंगे जिनमें से उन्हें एक जोड़ना होगा। अगर पीले रंग का कार्ड होता है, तो उन्हें सही गेट की पहचान के लिए आकृतियों की संख्या में एक घटाना पड़ेगा।

4 of 7
मछलियों को भी आती है बेसिक मैथ्स - फोटो : Pixabay
लेकिन सभी मछलियों को मैथ्स समझ में नहीं आई। 8 में से 6 सिक्लिड और 8 में से 3 स्टिंग रे मछलियां ही गणित सीख पाईं। स्टिंग रे मछलियों का 94 फीसदी जोड़ सटीक था जबकि 89 फीसदी घटाना सटीक था। 
विज्ञापन

5 of 7
मछलियों को भी आती है बेसिक मैथ्स - फोटो : Pixabay
दोनों मछलियों ने आसानी से जोड़ना सीखा जबकि घटाना उनको थोड़ा मुश्किल लगा। सिक्लिड मछलियों ने मैथ्स जल्दी समझ लिया। इन मछलियों में से अधिकतर अपने टास्क में सफलता हासिल की हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
मछलियों को भी आती है बेसिक मैथ्स - फोटो : Pixabay
यह इसलिए हुआ, क्योंकि इन मछलियों ने इस टास्क से पहले कई कॉगनिशन एक्सपेरिमेंट में शामिल हो चुकी थीं। तो वहीं स्टिंग रे मछलियों ने यह नहीं किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मछलियों को भी आती है बेसिक मैथ्स - फोटो : Pixabay

इसकी वजह से इन दो अलग-अलग समूह की मछलियों में इतनी क्षमता है कि वह बसिक मैथ्स समझ सकती हैं। दोनों मछलियों की प्रजाती शिकारी नहीं हैं, बल्कि यह अवसरवादी फीडर हैं। शोधकर्ताओं ने अपने निष्कर्ष में बताया है कि पक्षियों में, मछली में और स्तनधारियों में एक ही समान संज्ञानात्मक क्षमताएं पाई जाती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें