फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

First Rain On Earth: जब धरती पर पड़ा भयानक सूखा और फिर 20 लाख साल तक होती रही बारिश, जानिए आखिर क्या थी वजह

Wed, 19 Jun 2024 08:44 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जब धरती पर 20 लाख साल तक लगातार होती रही बारिश - फोटो : Freepik
First Rain On Earth: भारत समेत दुनिया के कई देशों में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी ने 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कई राज्यों में लोगों को मानसून और बारिश का इंतजार है। लेकिन, एक समय ऐसा था जब धरती पर लगातार लाखों साल तक बारिश होती रही। लाखों साल की बारिश ने इस ग्रह पर जीवन की उत्पत्ति में मदद की। वैज्ञानिक आज भी इस रहस्य को समझने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर क्यों और कैसे हुआ? 

वैज्ञानिकों के मुताबिक, 20 से 30 करोड़ साल पहले पृथ्वी बिल्कुल अलग थी। यह सिर्फ एक जगह थी और अलग-अलग महाद्वीप नहीं थे। वैज्ञानिकों का मानना है कि धरती पर एक समय 10 से 20 लाख साल तक लगातार बारिश होती रही। भूवैज्ञानिकों ने साल 1970 और 80 के दशक में कुछ प्राचीन चट्टानों में ऐसी परतों की खोज की थी, जो असामान्य थीं। यह प्राचीन चट्टानें करीब 23 करोड़ साल पहले की थीं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
जब धरती पर 20 लाख साल तक लगातार होती रही बारिश - फोटो : iStock
शोधकर्ताओं की एक टीम ने पूर्वी ऑल्प्स में सिलिक्लास्टिक अवसादन की एक परत का अध्ययन किया। यह अवसादन की परत कार्बोनेट संरचनाओं के भीतर जमा थी। एक दूसरी टीम ने ब्रिटेन में मशहूर लाल पत्थर के अंदर एंबेडेट ग्रे चट्टान की परत का विश्लेषण किया। 
 
विज्ञापन

3 of 5
जब धरती पर 20 लाख साल तक लगातार होती रही बारिश - फोटो : Freepik
क्यों हुई थी लाखों साल बारिश

इन दो निष्कर्षों और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों के अन्य अध्ययनों से एक समान अवधारणा का पता चला। धरती के इतिहास में एक समय काफी लंबे समय तक सूखा पड़ा और फिर बारिश की शुरुआत हुई। भूवैज्ञानिकों ने यह निष्कर्ष निकाला कि डायनासोर के युग की शुरुआत में असामान्य रूप से धरती आर्द्र थी। इस अवधि को कार्नियन प्लवियल इवेंट या कार्नियन प्लवियल एपिसोड के तौर जाना जाता है। 

Nalanda: दुनिया को 700 साल तक ज्ञान देता रहा नालंदा विश्वविद्यालय, जानिए खिलजी ने क्यों जलाया

4 of 5
जब धरती पर 20 लाख साल तक लगातार होती रही बारिश - फोटो : Istock
धरती पर घटी इस दिलचस्प घटना से इस बात को समझने की जरूरत पड़ी कि आखिर लाखों साल तक बारिश क्यों होने लगी? वैज्ञानिक मानते हैं कि आर्द्रता में वृद्धि की वजह से नमी का स्तर काफी बढ़ गया, जो शायद रैंगेलिया लार्ज इग्नियस प्रांत में बड़े पैमाने पर ज्वालामुखी विस्फोट की वजह से हुई। 

Hottest Places: दुनिया की सबसे गर्म जगहें, कुछ मिनटों में इंसान पड़ सकता है बीमार, तापमान जान उड़ जाएंगे होश
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जब धरती पर 20 लाख साल तक लगातार होती रही बारिश - फोटो : Istock
इसकी वजह से धरती पर लाखों सालों तक बारिश होती रही। इस घटना की वजह से संभवतः धरती के तापमान में वृद्धि हुई। इसका परिणाम यह हुआ कि महासागर गर्म हो गए और वायुमंडल में नमी की मात्रा बढ़ गई। जियोलॉजिकल सोसायटी के जर्नल में एक अध्ययन प्रकाशित किया गया था। इससे पता चला है कि आर्द्र अवधि डायनासोर के लिए फायदेमंद थी। लगातार ज्वालामुखी विस्फोटों वाले उथल-पुथल भरे युग के बाद बढ़ी नमी की इस अवधि ने विविधता लाने में सहायता की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें