फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर चढ़ने के लिए इस किसान ने तैयार की ऐसी मशीन, पल भर में कर सकते हैं चढ़ाई

Tue, 18 Jun 2019 04:03 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : ani
नारियल, यूकोलिप्टस और ताड़ जैसे ऊंचे पेड़ों पर चढ़ाई करने के लिए लोग रस्सियों का सहारा लेते हैं। इस दौरान उन्हें काफी खतरा भी उठाना पड़ता है। लेकिन अब ये खतरा कम हो सकता है। क्योंकि कर्नाटक के एक किसान ने ऐसी मशीन तैयार की है, जिससे बेहद आसानी से पेड़ों पर चढ़ाई की जा सकती है। किसी भी ऊंचे पेड़ पर चढ़ने के लिए यह मशीन बेहद मददगार है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : ani
कर्नाटक के मंगलुरु में सजीमामूडा गांव के रहने वाले किसान गणपति भट्ट ने एक ऐसी मशीन तैयार की है जिससे कोई भी आसानी से ऊंचे पेड़ों पर चढ़ सकते हैं। लंबे पेड़ों पर चढ़ने के लिए एक ऐसी मशीन तैयार की गई है जो बिल्कुल कुर्सी की तरह है। मशीन को पेड़ के तने में फिट कर के उसे चालू  कर सेकेंड्स में पेड़ की ऊंचाई तक चढ़ाई की जा सकती है। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : ani
किसान गणपति भट्ट ने बताया कि यह एक बेहद आसान और उपयोगी अविष्कार है। इसकी मदद से 60 से 80 किलोग्राम का कोई भी व्यक्ति उस पर बैठकर आराम से पेड़ की ऊंचाई तक पहुंच सकता है। सबसे खास बात यह है कि मशीन पेट्रोल से चलती है। इस मशीन में सुरक्षा और सावाधानी का खास ध्यान रखा गया है। 

4 of 5
- फोटो : ani
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि यह बाइक कितनी मजबूत है। वीडियो में पेड़ से बंधे इस बाइक मशीन पर खड़े होकर शख्स को आप कूदते हुए भी देख सकते हैं। आपको बता दें कि सुपारी और नारियल के पेड़ 100-100 फीट के होते हैं। इस दौरान पेड़ पर चढ़ने के लिए किसानों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : ani
जब किसानों को इन पेड़ों पर रसायन छिड़कना होता है तो पेड़ की ऊंचाई तक पहुंचने में रस्सी का सहारा लेना पड़ता है जो बहुत ही खतरनाक साबित होता है। इसलिए ऐसे मुश्किल कामों को आसान करने के लिए बाइक बड़ी कारगर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें