फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब इंश्योरेंस कंपनी ने मौत का मांगा प्रमाण, लाश लेकर ऑफिस पहुंच गए परिजन

Fri, 22 Nov 2019 12:12 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सिफिसो के लाश के साथ परिजन - फोटो : सोशल मीडिया
जीवन बीमा लेने का उद्येश्य यही होता है कि असमय मौत हो जाने पर परिवार वालों को किसी भी तरह की आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े। किसी भी तरह की अनहोनी होने पर यह बीमा बहुत ही सहायक होता है। लेकिन अक्सर ऐसा सुनने को मिलता है कि बीमा कंपनियां लाभ देने से कतराने लगती हैं। ऐसी स्थिति में तो कई बार मृतक के परिजन सारी उम्मीद खो बैठते हैं। कुछ ऐसा ही मामला दक्षिण अफ्रीका से सामने आया है। यहां जब इंश्योरेंस कंपनी ने बीमा देने से मना किया तो परिजन लाश लेकर ही ऑफिस पहुंच गए। आइए जानते हैं इस मामले के बारे में विस्तार से...
विज्ञापन

2 of 5
सिफिसो - फोटो : सोशल मीडिया
खबरों के मुताबिक, 46 साल के सिफिसो जस्टिस म्हेल्गो की 7 नवंबर को मौत हो गई। जिसके बाद परिजन बीमा लेने के लिए इंश्योरेंस कंपनी के दफ्तर पहुंचे। लेकिन इंश्योरेंस कंपनी सिफिसो की मौत को मानने के लिए तैयार ही नहीं थी। परिजनों से उनके मौत को साबित करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

3 of 5
सिफिसो - फोटो : सोशल मीडिया
परिवार वाले सिफिसो के मौत को साबित करने के लिए उनके लाश को लेकर इंश्योरेंस कंपनी के दफ्तर पहुंच गए। इसकी कल्पना आप खुद ही कर सकते हैं कि यह पल परिवार वालों के लिए कितना दुखदायी होगा।

4 of 5
सिफिसो के लाश के साथ परिजन - फोटो : सोशल मीडिया
अब यह मामला सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है। एक ट्विटर यूजर के द्वारा इस मामले का वीडियो 19 नवंबर को साझा किया गया है। इस वीडियो को करीब 75 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिफिसो - फोटो : सोशल मीडिया
मामले को तूल पकड़ते देख ‘ओल्ड म्यूचुअल’ नामक इस इंश्योरेंस कंपनी ने एक बयान जारी किया। कंपनी ने कहा, ‘ यह अधिक अस्थिर करने वाला मामला रहा। हम इस कठिन समय के दौरान परिवार के प्रति सहानुभूति रखते हैं। हम पुष्टि कर सकते हैं कि दावे का भुगतान कर दिया गया है। मामले की संवेदनशील देखते हुए हम परिवार के साथ सीधे जुड़े रहेंगे।‘
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें