फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MARUTI SUZUKI ने चुपके से लॉन्च की WagonR 1.0L बीएस-6, कीमत में हुई आठ हजार की बढ़ोतरी

Thu, 21 Nov 2019 08:50 PM IST
Abhishek Singh ऑटो न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Maruti WagonR
भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी सुजुकी ने चुपके से बीएस-6 उत्सर्जन मानक वाली WagonR के 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। बता दें कि बीएस-4 की तुलना में इस वर्जन की कीमत करीब आठ हजार रुपये बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : Amar Ujala
पहले के मुकाबले कम माइलेज
मारुति सुजुकी की बीएस-6 उत्सर्जन मानक वाली 1.0 लीटर की WagonR का माइलेज पहले के मुकाबले कम है। यह अब 21.79 किमी प्रतिलीटर का माइलेज देगी, जो पहले के मुकाबले 0.71 किमी प्रतिलीटर कम है।
विज्ञापन

3 of 5
Maruti Suzuki WagonR - फोटो : Amar Ujala
1.2 इंजन WagonR जून में हुई थी लॉन्च
भारत और जापान की कार निर्माता कंपनियों ने जून में 1.2 लीटर इंजन वाली WagonR लॉन्च की थी। तब इसकी कीमत 5.10 लाख से लेकर 5.91 लाख रुपये तक रखी गई थी। यह पांच स्पीड मैन्युअल और एएमटी गेयर बॉक्स से लैस है।

4 of 5
wagonR features
WagonR हैचबैक प्रीमियम की चल रही तैयारी
कंपनी जल्द ही WagonR का हैचबैक प्रीमियम वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। यह वर्जन नेक्सा डीलरशिप के जरिए बेची जाएगी। इस वर्जन में कई खास फीचर्स दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, कंपनी को अभी हाल ही में WagonR के लिए ग्लोबल क्रैश स्टार रेटिंग में मात्र दो स्टार की रेटिंग दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
WagonR
कीमत तय
कंपनी ने 1.0 लीटर इंजन वाली WagonR की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 4.42 लाख रुपये तय की है। जबकि इसके LXi और VXi वर्जन की कीमत 4.42 लाख से लेकर 4.87 लाख रुपये तक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें