फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेंडिंग: एलियंस के साथ बिताए तीन महीने, हुईं अकल्पनीय घटनाएं, अमेरिकी पायलट ने किया चौंकाने वाला दावा

Thu, 08 Feb 2024 12:50 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमेरिकी पायलट ने एलियन को लेकर किया चौंकाने वाला दावा - फोटो : iStock
Alien News in Hindi: क्या ब्रह्मांड में धरती के अलावा किसी और ग्रह पर जीवन है? यह अभी भी वैज्ञानिकों के लिए सबसे बड़ा सवाल  है। एलियंस को लेकर अक्सर हैरान करने वाले दावे किए जाते हैं। इनमें से किसी भी दावे की पुष्टि नहीं की जा सकी है, लेकिन किसी बड़े पद पर बैठा व्यक्ति ऐसा दावा करता है, तो लोगों को यकीन बढ़ जाता है। अमेरिकी सेना के एक पूर्व हेलीकॉप्टर पायलट ने ऐसा ही दावा किया था। उसने कहा कि वह एलियंस के साथ 92 दिन यानी करीब 3 महीने रहा था और फिर इसके बाद वापस आया। 

पायलट ने यह भी बताया है कि वहां पर उसके साथ क्या-क्या हुआ। उनके साथ यह घटना बचपन में घटी थी। अमेरिकी सेना के पूर्व पायलट का नाम एलेक्स कोलियर है, जिन्होंने कहा कि 1980 के दशक में दूसरी बार वह Andromedians नाम की एलियन की प्रजाति के संपर्क में आए। उन्होंने एलियंस से सपने के जरिए बात की। 

 
विज्ञापन

2 of 5
अमेरिकी पायलट ने एलियन को लेकर किया चौंकाने वाला दावा - फोटो : iStock
अमेरिका सेना के पूर्व पायलट ने बताया कि उसकी मुलाकात दो एलियंस से हुई थी। इससे पहले 1960 के दशक में एलियंस से उनका संपर्क हुआ था। एलेक्स ने बताया कि तब वह अपने दादा के घर पर अपने भाई-बहनों के साथ लुका छिपी खेल रहे थे। वह मक्के के खेत में छिपे थे, तभी यह घटना हुई। 
 
विज्ञापन

3 of 5
अमेरिकी पायलट ने एलियन को लेकर किया चौंकाने वाला दावा - फोटो : iStock
एलेक्स कोलियर इतना याद है कि वह वहां पर सो गए थे। जब उनकी आंखें खुलीं, तो वह अंतरिक्षयान में थे। एलियंस ने बाचतीत करने के लिए उन्हें एक एक बेल्ट पहनाई। वह वहां पर तीन महीने तक रहे। एलेक्स का कहना है कि इस दौरान एलियंस ने उनसे अच्छा व्यवहार किया। 

सच हुई जिंदा नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी! ब्रिटेन के किंग को लेकर कही थी ये बात! जानिए साल 2024 की भविष्यवाणियां

4 of 5
अमेरिकी पायलट ने एलियन को लेकर किया चौंकाने वाला दावा - फोटो : iStock
एलेक्स ने बताया कि एलियंस ने उन्हें अपनी संस्कृति और इतिहास की जानकारी दी। तीन महीने में एलियंस ने उन्हें कई ग्रह और डायमेंशन की यात्रा कराई। इसके बाद उन्हें वापस उनके दादा के घर पर छोड़ दिया। इस दौरान उनकी गैर मौजूदगी की किसी को पता तक नहीं चला। 

अजब-गजब: अंटार्कटिका में बर्फ के नीचे मिली ये हैरान करने वाली चीज, एलियन है या कुछ और...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमेरिकी पायलट ने एलियन को लेकर किया चौंकाने वाला दावा - फोटो : iStock
उन्होंने साल 2007 में एक वेबसाइट के साथ बातचीत के दौरान बताया कि यह ब्रह्मांड बहुत बड़ा है। इसमें इंसान अकेले नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरे पासे दावे को साबित करने के लिए वीडियो, फोटोग्राफ और डॉक्यूमेंट्स हैं, लेकिन उन्होंने सार्वजनिक तौर पर पेश नहीं किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें