UN El Nino Alert: साल 2026 और 2027 में दुनिया को मौसम का खतरनाक रूप देखने को मिल सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने एक अुनमान के आधार पर चेतावनी देते हुए कहा है कि इस साल बनने वाला अल नीनो अभी तक सबसे ताकतकर अल नीनो हो सकता है। उनका कहना है कि इस मौसमी घटना से दुनियाभर में तापमान का रिकॉर्ड टूटेगा। इसका सीधा असर पानी की कमी होने से लेकर खेती-बाड़ी पर पड़ेगा।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूरोपियन सेंटर फॉर मीडियम-रेंज वेदर फोरकास्ट (ECMWF) के अनुमान के मुताबिक, अल नीनो की वजह से साल 2026 के दिसंबर तक मध्य भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर के इलाके में समुद्री सतह का तापमान औसत से 5.4 डिग्री फारेनहाइट यानी 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। कुछ अनुमानों में इसके 7.2 डिग्री फारेनहाइट यानी 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना जताई है।