आज की बड़ी खबरों में नीट यूजी री-एग्जाम को लेकर सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। वायुसेना के हेलिकॉप्टर 18 स्थानों तक प्रश्नपत्र पहुंचाएंगे, जबकि जीपीएस निगरानी और पासवर्ड सिस्टम से सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। वहीं, अमेरिकी अदालत ने H-1B वीजा पर प्रस्तावित 1 लाख डॉलर शुल्क को कानून के खिलाफ बताते हुए रद्द कर दिया, जिससे भारतीय पेशेवरों को बड़ी राहत मिली है। दूसरी ओर, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को झटका लगा है क्योंकि अब सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलिंडर साल में केवल चार बार ही मिलेंगे। उधर, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने पाकिस्तान को फिर कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि दुनिया को गुमराह करने की उसकी कोशिशें सफल नहीं होंगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...