फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाट के नीचे चमकती आंखें देख कांप उठा किसान, सो रहा था ये विशालकाय जीव

Sat, 30 Mar 2019 04:57 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
crocodile - फोटो : Social Media
गुजरात में हिंसक और जंगली प्राणियों का रिहायशी इलाको में घुस आने की घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है। ऐसी ही एक घटना मध्य गुजरात राज्य के आणंद जिले के मलातज गांव में सामने आई है। यहां उस वक्त एक किसान के पसीने छूट गए जब रात में उसने बिस्तर के नीचे दो चमकीली आंखें देखी। 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : Social Media
आणंद जिले के विध्यानगर सोजित्रा क्षेत्र के मलातज गांव के किसान बाबूभाई के उस समय होश उड़ गए जब रात को उन्होंने देखा कि उनकी खाट के नीचे विशालकाय मगरमच्छ मौजूद है। जब किसान ने लाइट जलाई तो उनके होश उड़ गए, क्योंकि उसकी खाट के नीचे एक 8 फुट लंबा मगरमच्छ शांति से पड़ा था।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : Social Media
इस बारे में किसान बाबुभाई परमार ने बताया कि वह हर दिन की तरह पशुओं को बाड़े में बांधकर घर में आए और खाट पर सो गए। तभी रात में अचानक कुत्ते भौंकने लगे। बाबुभाई को किसी अनहोनी का शक हुआ तो उन्होंने खाट के नीचे दो चमकीली आंखें देखीं, यह देख वो काफी डर गए।

4 of 7
- फोटो : Social Media
खाट के नीचे विशालकाय मगरमच्छ देख किसान बाबूभाई की सांसें थम गईं। हालांकि, घर में मौजूद कुत्ते के भौंकने के कारण उन्हें ये पता चल सका। बाबूभाई ने किसी तरह से अपने परिवारवालों को घर में मौजूद मगरमच्छ की जानकारी दी। 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : Social Media
घर में मगरमच्छ होने की खबर पाकर परिजन भी सकते में आ गए। 8 फुट लंबे मगरमच्छ को वहां से हटाने के लिए गांववालों को इकठ्ठा किया। आनन-फानन में वन विभाग को जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि मगरमच्छ मलातज गांव से 500 मीटर दूर स्थित एक तालाब से आया था, जिसे पकड़कर वापस तालाब में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

6 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo
वन विभाग के अधिकारी और दया फाउंडेशन के सदस्य मौके पर पहुंचे तो उन्होंने मगरमच्छ को पकड़ने के लिए जाल डाला, लेकिन मगरमच्छ जगह से हिला तक नहीं। इस बारे में दया फाउंडेशन के नितेश चौहान ने बताया कि जब हम मौके पर पहुंचे तो पाया कि मगरमच्छ एक जगह से हिल नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo
जब ध्यान से देखा गया तो पता चला कि ये मादा मगरमच्छ प्रेग्नेंट थी और अंडे देने वाली थी। इसके बाद हमने सावधानी पूर्वक मगरमच्छ को जाल में डाला और वापस तालाब में छोड़ा। मालूम हो कि मलातज गांव देश भर में मगरमच्छों के लिए मशहूर है। यहां के तालाब में 200 से ज्यादा मगरमच्छ रहते हैं, यहां गांव के लोग इनकी पूजा भी करते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें