Egypt Pyramids: मिस्र के पिरामिड को लेकर कई रहस्य हैं। इन रहस्यों को आज तक वैज्ञानिक नहीं सुलझा पाए हैं। यह पिरामिड दुनिया को आकर्षित करते हैं। हजारों साल पहले फिरौन के लिए भव्य मकबरे के तौर पर बनाए गए यह पिरामिड आज भी ज्यों के त्यों खड़े हैं। आखिर इन विशाल संरचनाओं का निर्माण कैसे किया गया है? प्राचीन समय में बड़े पत्थरों को उठाने के लिए किस तकनीक का इस्तेमाल किया गया होगा? दुनिया के लिए यह सवाल आज भी बने हुए हैं।
पिरामिड का कैसे हुआ निर्माण?
पिरामिडों को लेकर किए जाने वाले तमाम दावों के बाद भी इनके निर्माण को लेकर पहेली पूरी तरह से नहीं सुलक्ष पाई है। अब इसे लेकर एक नया दावा किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तरी कैरोलिना विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं की एक टीम ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि मिस्र के 31 पिरामिड का निर्माण नील नदी के लंबे-चौड़े खंड के साथ किया गया है। इनमें गीजा का 450 फीट ऊंचा ग्रेट पिरामिड भी शामिल है।