Eggs Interesting Facts: सर्दी हो या गर्मी लोग हर मौसम में अंडा खाना पसंद करते हैं। अंडा को प्रोटीन सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसमें प्रोटीन समेत कई पोषक तत्व होते हैं। लेकिन क्या जानते हैं कि अंडा वेज है या नॉनवेज? इस सवाल को लेकर कई लोग भ्रम में रहते हैं। कई लोगों का मानना है कि अंडा मांसाहारी है, तो कुछ लोग मानते हैं अंडा शाकाहारी है। लेकिन आज हम आपको अपनी खबर में सही जवाब बताएंगे।
क्यों माना जाता है अंडा शाकाहारी?
कई लोगों का मानना है कि अंडा शाकाहारी है। अंडा में राइबोफ्लेविन (विटामिन बी2), विटामिन डी, विटामिन ई, पैंटोथेनिक एसिड (विटामिन बी5), विटामिन बी12, विटामिन ए, फोलेट और बायोटिन कई विटामिन पाए जाते हैं। यह प्रोटीन और कैल्शियम की कमी को पूरा करता है। इन्हीं वजहों से अंडा खाना उपयोगी माना जाता है। इन्ही वजहों से कई अंडे को शाकाहारी मानते हैं।