फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Quakes on Mars: मंगल ग्रह पर आ रहा रहस्यमयी भूकंप, हैरत में पड़े वैज्ञानिक

Fri, 08 Apr 2022 05:42 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मंगल ग्रह पर आ रहा रहस्यमयी भूकंप - फोटो : Pixabay
दुनियाभर के वैज्ञानिक मंगल ग्रह (Mars) पर जीवन की तलाश कर रहे हैं। शोध के दौरान वैज्ञानिक आए दिन नए-नए खुलासे करते हैं। अब वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर हैरान करने वाली गतिविधि देखी है। उनका कहना है कि मंगल ग्रह पर रहस्यमयी भूकंप आ रहे हैं। हालांकि मंगल ग्रह पर भूकंप तो पहले भी आते रहे हैं, लेकिन इस बार बहुत जल्दी-जल्दी भूकंप आ रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इनकी तीव्रता भी ज्यादा है। 

वैज्ञानिकों का कहना है कि इन गतिविधयों से साफ है कि मंग्रल ग्रह अभी निष्क्रिय नहीं हुआ है। मंगल ग्रह के अंदर लगातार घरघराहट देखी जा रही है। मंगल पर भूकंप की घटनाएं बढ़ गई हैं। ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी के जियोफिजिसिस्ट हरवोए कालसिक का कहना है कि मंगल ग्रह के मैंटल को समझना बेहद जरूरी है। उनका कहना है कि मैंटल को समझने के बाद ही यह जानकारी मिल पाएगी कि मंगल पर इतनी ज्यादा भूकंप की घटनाएं क्यों हो रही हैं। इसके अलावा सौर मंडल में ग्रह कैसे बने हैं?
विज्ञापन

2 of 7
मंगल ग्रह पर आ रहा रहस्यमयी भूकंप - फोटो : Pixabay

सक्रिय है मंगल ग्रह

वैज्ञानिकों का अभी तक मानना था कि मंगल ग्रह पर कोई गतिविधयां नहीं होती है और वह शांत है। लेकिन अब इससे साफ हो गया है कि मंगल ग्रह सक्रिय है। नेचर जर्नल में यह स्टडी प्रकाशित हुई है। किसी ग्रह पर चुंबकीय शक्ति उसके अंदर से पैदा होती है। लेकिन मंगल ग्रह पर चुंबकीय शक्ति बेहद कम है। चुंबकीय शक्ति पैदा होने को आमतौर पर डायनमो कहा जाता है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
मंगल ग्रह पर आ रहा रहस्यमयी भूकंप - फोटो : Pixabay
चुंबकीय शक्ति किसी ग्रह के सक्रिय होने और शांत होने के बीच की मुख्य डोर है। चुंबकीय शक्ति के चलते ही ग्रह और इस पर रहने वाले जीव-जंतु अंतरिक्ष के रेडिएशन से बचे रहते हैं। जैसा हमारी धरती पर है। धरती की तुलना में मंगल सूरज से ज्यादा दूरी पर है और वहां पर रेडिएशन अधिक है। 
 

4 of 7
मंगल ग्रह पर आ रहा रहस्यमयी भूकंप - फोटो : Pixabay
हरवोए कालसिक का कहना है कि चुंबकीय शक्ति के बिना किसी भी ग्रह पर जीवन की संभावना नहीं है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के इनसाइट लैंडर ने साल 2018 में पहली बार मंगल ग्रह से आ रही आवाजों को सुना था। तब वैज्ञानिकों को पुख्ता सबूत मिले कि मंगल ग्रह पर भूकंप आते हैं। इनसाइट लैंडर ने सैंकड़ों भूकंप का पता लगाया है। 
विज्ञापन

5 of 7
मंगल ग्रह पर आ रहा रहस्यमयी भूकंप - फोटो : Pixabay
हरवोए कालसिक और जियोफिजिसिस्ट वीजिया सुन ने मंगल ग्रह के इनसाइट द्वारा लिए डेटा और अलग डेटा की स्टडी की है। गैर-पारंपरिक तरह से दोनों ने इनकी गणना की है। मंगल ग्रह पर आने भूकंप को मार्सक्वेक कहा जाता है। इन दोनों वैज्ञानिकों ने 47 जोड़े भूकंप की गतिविधियों की स्टडी की है। जोड़ा का मतलब होता है भूकंप की लहर एक तरफ से आए और वापस लौट जाए।
विज्ञापन

6 of 7
मंगल ग्रह पर आ रहा रहस्यमयी भूकंप - फोटो : Pixabay
वैज्ञानिकों ने स्टडी में पाया कि मंगल ग्रह पर भूंकप का केंद्र सेरबेरस फॉसे नाम का स्थान है। इस स्थान पर कई फॉल्ट्स का निर्माण हुआ है। साल 2019 में मई और जुलाई के बीच यह स्थान दो बड़े भूकंप का केंद्र रहा। हालांकि भूकंप किस वजह से आते हैं यह जानकारी नहीं मिल पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मंगल ग्रह पर आ रहा रहस्यमयी भूकंप - फोटो : Twitter @Nasa
हरवोए कालसिक ने बताया कि नासा के डेटा के मुताबिक, रात में भूकंप रिकॉर्ड हुए हैं। मंगल ग्रह के मैंटल की वजह से यह 47 बार भूकंप आए हैं। सेरबेरस फॉसे इनका केंद्र रहा है। एक करोड़ साल से भी अधिक समय से यह केंद्र सक्रिय है। मंगल ग्रह के अंदर मैग्मा का बहाव अधिक होने की वजह ज्यादा भूंकप आ रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें