फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: यहां कभी भी आ सकता है विनाशकारी भूकंप, फटेगी धरती और मचेगी तबाही, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

Wed, 17 Jun 2026 12:52 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Earthquake: वैज्ञानिकों ने विनाशकारी भूकंप को लेकर चेतावनी दी है। उनका कहना है कि अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के साउथ में सैन एंड्रियास-सैन जैसिंटो फॉल्ट लाइनों पर पड़वे वाला दबाव अपने चरम पर पहुंच चुका है।
विज्ञापन
1 of 5
यहां कभी भी आ सकता है विनाशकारी भूकंप, फटेगी धरती और मचेगी तबाही, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी - फोटो : AI
Earthquake: दुनिया के कई देशों ने हाल के दिनों में भूकंप के तेज झटकों का सामना किया है। कुछ दिन पहले ही फिलीपींस के दक्षिणी द्वीप मिंडानाओ के तट के पास भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे। 8 जनू को आए 7.8 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 61 लोगों की मौत हो गई थी, तो वहीं 40 लापता हो गए थे। अब जापान और चीन में शक्तिशाली भूकंप आया है। जापान के होनशू द्वीप पर 6.0 और चीने के उत्तरी किंगहाई प्रांत में 6.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। अब इस बीच वैज्ञानिकों ने विनाशकारी महाभूकंप आने और पृथ्वी पर तबाही मचाने की धमाके चेतावनी दी है। उन्होंने सलाह दी है कि इन खतरों से निपटने के लिए अभी से तैयारी करनी चाहिए। 

वैज्ञानिकों ने अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य को लेकर यह चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि साउथ में सैन एंड्रियास-सैन जैसिंटो फॉल्ट लाइनों पर पड़वे वाला दबाव अपने चरम पर पहुंच चुका है। बीते करीब 1000 साल से इन लाइनों पर दबाव पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि दोनों फॉल्ट्स आपस में टकराकर विनाशकारी भूकंप ला सकती हैं। अगर ऐसा होता है, तो सैन एंड्रियास और सैन जैसिंटो फॉल्ट लाइन के बीच स्थित लॉस एंजिल्स शहर धरती में समा जाएगा।

यूनिवर्सिटी ऑफ हवाई और यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के विशेषज्ञों इन लाइनों का अध्ययन किया है। यह अध्ययन फिजिक्स-बेस्ड मॉडल से की गई है। इसके तहत 1000 ईस्वी (CE) से साल 2026 तक इन लाइनों पर पड़ने वाले दबाव को पकड़ा गया है। इसमें खुलासा हुआ कि लॉस एंजेलिस और रिवरसाइड शहरों की जमीन के नीचे लावा धधक रहा है। इसकी वजह से धरती गर्म हो रही और दबाव बढ़ता जा रहा है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
यहां कभी भी आ सकता है विनाशकारी भूकंप, फटेगी धरती और मचेगी तबाही, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी - फोटो : Amar Ujala
वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के भीतर होने वाली हलचलों और टेक्टोनिक प्लेटों के दबाव को समझने के लिए शोध किया है, जिसमें उन्होंने कंप्यूटर की मदद ली है। अध्ययन में जानकारी सामने आई है कि सैन एंड्रियास फॉल्ट के मोजावे साउथ इलाके में दबाव बढ़कर 2.8 मेगापास्कल तक पहुंच चुका है। सैन जैसिंटो फॉल्ट की बरनार्डिनो स्ट्रैंड पर और ज्यादा 3.6 मेगापास्कल (MPa) का दबाव दर्ज किया गया है। अगर यह बढ़ता है, तो धरती फट सकती है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
यहां कभी भी आ सकता है विनाशकारी भूकंप, फटेगी धरती और मचेगी तबाही, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी - फोटो : X-@NCS_Earthquake
वैज्ञानिकों का कहना है कि दोनों फॉल्ट लाइनों पर पड़ रहा है दबाव अभी तक के सबसे ऊंचे स्तर पर है, जिससे संकेत मिलता है कि धरती के नीचे की चट्टानें सहनशीलता की आखिरी सीमा पर हैं। उन्होंने बताया कि काजोन पास के करीब महाभूकंप का संभावित केंद्र हो सकता है। इस स्थान पर  सैन एंड्रियास और सैन जैसिंटो फॉल्ट्स बेहद पास स्थित हैं। इस स्थान को फॉल्ट लाइनों का मेन जंक्शन या संपर्क बिंदु कहा जा सकता है। 

Viral Video: हवा में चलती लड़की का वीडियो वायरल, आसमान में मूनवॉक देखकर यकीन करना होगा मुश्किल

4 of 5
यहां कभी भी आ सकता है विनाशकारी भूकंप, फटेगी धरती और मचेगी तबाही, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी - फोटो : ANI
वैज्ञानिकों का कहना है कि काजोन पास के नीचे दोनों फॉल्ट लाइनें को आपस में जुड़ाव है। उनका कहना है कि एक फॉल्ट पर भूकंप आता है, तो उससे दूसरी फॉल्ट लाइन भी कापेंगी। इसकी वजह से अभी तक के इतिहास का सबसे बड़ा और विनाशकारी भूकंप आएगा। उन्होंने बताया कि इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 8 हो सकती है। इसके कारण साउथ कैलिफोर्निया के बहुत बड़े इलाके में भारी तबाही मच सकती है। 

Viral: जादुई मशरूम ने पहुंचाया मौत के मुहाने तक, शख्स ने खुद को अमर समझकर 27वीं मंजिल से लगा दी छलांग और फिर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यहां कभी भी आ सकता है विनाशकारी भूकंप, फटेगी धरती और मचेगी तबाही, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी - फोटो : पीटीआई
वैज्ञानिकों ने कहा कि कैलिफोर्निया में सैन एंड्रियास के मोजावे साउथ इलाके में 1857 के बाद से अभी तक कोई बड़ा भूकंप नहीं आया है। यह किसी खतरे के पहले की शांति है। बीते150 साल से मोजावे साउथ सेगमेंट बिल्कुल शांत है। इसकी वजह से वहां इतना दबाव इकट्ठा हो गया है कि जब भी यह फॉल्ट टूटेगा तो तबाही मचेगी। अध्ययन टीम के मुख्य वैज्ञानिक ने बताया कि इस अध्ययन की कॉपी अमेरिका की सरकार को भेजी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें