आखिर क्या है मिनी मून
- फोटो : Adobe Stock
क्या है मिनी मून?
बेहद दुर्लभ होते हैं मिनी-मून। आमतौर पर यह एस्टेरॉयड पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के कारण धरती कक्षा में 10 से 20 सालों में सिर्फ एक बार प्रवेश करते हैं। हालांकि, हाल के सालों में देखा गया है कि मिनी-मून एक्सोस्फीयर में रह सकते हैं, जो धरती की सतह से करीब 10,000 किमी ऊपर है। औसतन मिनी-मून कुछ महीनों से लेकर दो साल तक पृथ्वी की कक्षा में रहते हैं। इसके बाद यह पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण खिंचाव से दूर हो जाते हैं और अंतरिक्ष में वापस लौट जाते हैं। अंतरिक्ष में दूसरे चट्टानी पिंडों की तरह भी इनका निर्माण धातु पदार्थों, कार्बन, मिट्टी और सिलिकेट सामग्री के मिश्रण से हुआ हो सकता है।