पृथ्वी पर रहने वाले तमाम जीव-जंतुओं, पेड़-पौधों को बचाने और दुनिया भर में पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए हर साल अप्रैल महीने के 22 तारीख को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। हमारे सौरमंडल में पृथ्वी ही एकमात्र ऐसा ग्रह है, जिस पर जीवन संभव है। पृथ्वी की स्थान, गति, संरचना और अस्तित्व को लेकर वैज्ञानिकों ने लगातार प्रयास किया है और इस जीवनदायनी ग्रह से जुड़ी रोचक जानकारियां विश्व के सामने पेश किया है। हमारे सौरमंडल में पृथ्वी ही एक ऐसी जगह है, जहां पानी तीनों अवस्थाओं - ठोस, तरल और गैस में मौजूद है। पृथ्वी दिवस के खास मौके पर आज हम आपको इससे जुड़े कई रोचक तथ्य और जानकारियों के बारे में बताएंगे।