दरअसल, साल 2004 में रिचर्ड की शादी मैरी बेथ जेलास्की से हुई थी। दंपति के तीन बच्चे हैं। साल 2013 में जब रिचर्ड की लॉटरी लगी तब दोनों के बीच तलाक का केस चल रहा था। उस दौरान कोर्ट के आदेश पर दोनों दो साल से अलग रह रहे थे। दोनों ने आर्बिट्रेटर जॉन मिल्स के फैसले से मानने की बात कही थी। आर्बिट्रेटर के फैसले के खिलाफ रिचर्ड ने कोर्ट ऑफ अपील्स में गुहार लगाई. उसका तर्क था कि अलगाव के इतने लंबे समय बाद पत्नी को इतनी बड़ी रकम देने का वह विरोध करता है, लेकिन कोर्ट ने कहा कि जॉन मिल्स ने जो फैसला दिया है वह बिलकुल ठीक है।