Hairball in girl's stomach
- फोटो : mirror.co.uk
महिला ने नोटिस किया कि उसकी बेटी का पेट भी काफी फूल गया था। इसके बाद वो बच्ची को लेकर गुआंगदोंग के दोंगुआ अस्पताल पहुंची, जहां पहले तो डॉक्टरों ने बच्ची का पेट खाली करने के लिए गैस्ट्रिक लैवेज (पेट की सफाई) का इस्तेमाल किया, लेकिन बच्ची के पेट में खाने के अवशेष नहीं मिले। इसके बाद बच्ची के पेट दर्द की वजह जानने के लिए डॉक्टरों ने उसके पेट का सीटीस्कैन किया।