फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आपको पता है मेट्रो स्ट्रेशन पर क्यों बनी होती है पीली लाइन?

Sun, 23 Jun 2019 09:04 AM IST
मोना नारंग फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
delhi metro - फोटो : twitter
दिल्ली मेट्रो आज दिल्ली में रहने वाले हर शख्स के लिए वरदान बन गई है। आज की तारीख में लगभग दिल्ली के हर कोने में मेट्रो दौड़ती है। यही नहीं पटरी के साथ-साथ यह लोगों के दिलों में भी दौड़ती है। बहुत कम समय में इसने लोगों के दिल में अपनी अलग जगह बना ली है। समय पर पहुंचने से लेकर सुरक्षित और किफायती होने की वजह से आज यह दिल्ली के लोगों की सबसे पसंदीदा पब्लिक ट्रांसपोर्ट है। 
विज्ञापन

2 of 6
delhi metro - फोटो : twitter
आपमें से अमूमन सभी लोग दिल्ली मेट्रो में सफर कर चुके होंगे और इसकी सुविधाओं से अच्छी तरह वाकिफ होंगे, लेकिन बहुत सारी चीजें ऐसी हैं जिन्हें रोजाना मेट्रो में सफर करने वालों ने भी शायद ही कभी ध्यान दिया होगा। इसी का एक उदाहरण है मेट्रो स्टेशन पर पीली टाइल्स से बनी पीली लाइन।
विज्ञापन

3 of 6
delhi metro - फोटो : twitter
मेट्रो से सफर करते हुए आपने आज तक कई बार इस पीली लाइन पर ध्यान दिया होगा, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस रेखा का क्या मतलब है। इसे क्यो बनाया जाता है। आइए जानते हैं मेट्रो स्टेशन पर अलग अलग दिशा में बनी पीली लाइन के बारे में...

4 of 6
delhi metro - फोटो : Instagram
जब भी आप मेट्रो का इंतजार कर रहे होते हो, उस समय आपने यह अनाउंसमेंट सुनी होगी कि ‘कृप्या पीली लाइन से पीछे खड़े हों’, यह बात सुरक्षा कारणो से बोली जाती है। मेट्रो प्लेटफॉर्म के पास तो पीली रेखा बनी ही होती है। इसके अलावा मेट्रो स्टेशन की एंट्री से लेकर कतार में खड़े रहने और प्लेटफॉर्म तक जाने में आपको पीली टाइल्स लगी दिखती होंगी।
विज्ञापन

5 of 6
delhi metro - फोटो : twitter
मेट्रो स्टेशन पर ये पीली टाइल्स टेक्टाइल पेविंग होती है, जो नेत्रहीन लोगों की सुरक्षा और मदद के उद्देश्य से लगाई गई हैं। इनकी मदद से नेत्रहीन लोग उनपर चलकर अपने छड़ी के सहारे से रास्ते का पता लगा पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिल्ली मेट्रो - फोटो : SELF
अगर आप भी आजतक इस पीली लाइन का मतलब नहीं समझते थे, तो अब जब भी आप दिल्ली मेट्रो में सफर करें तो इस बात का ध्यान रखें। अब कभी इस लाइन पर न चलें। इस लाइन पर उन लोगों को चलने दें जिन्हें इसकी जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें